फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger hunted a bull, elephants trampled crops... leopard killed a buffalo

Lakhimpur Kheri News: बाघ ने किया सांड़ का शिकार, हाथियों ने रौंदी फसल... तेंदुए ने भैंस को मार डाला

Sat, 03 Oct 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 03 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Tiger hunted a bull, elephants trampled crops... leopard killed a buffalo
हा​थियों ने रौंदी धान की फसल। स्रोत : वन विभाग।
मझगईं/बांकेगंज/बिजुआ। जिले में बाघ, हाथी और तेंदुए की गतिविधियों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। गुनाखर टांडा में बाघ ने सांड़ का शिकार कर दिया, पटिहन गांव में सात नेपाली हाथियों ने धान और गन्ने की फसल रौंद दी, जबकि दक्षिण टांडा गांव में तेंदुए के हमले से भैंस की मौत हो गई। तीनों घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

मझगईं वन रेंज की ग्राम पंचायत धर्मापुर के गुनाखर टांडा में बीती रात बाघ ने सांड़ को मार दिया। शुक्रवार सुबह खेत के पास उसका अधखाया शव मिला। पास में बाघ के पैरों के निशान भी मिले। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। घटनास्थल के आसपास चार बाघ दिखने की बात सामने आई है। वन क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने छह कैमरे लगवाए हैं और गश्त बढ़ाई है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान विजय सिंह, वर्तमान प्रधान राजकुमार, रमेश सिंह, जगदीश सिंह और छत्रपाल सिंह समेत ग्रामीणों ने बाघ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। अंकित सिंह ने बताया कि सांड़ को बाघ ने मारा है। पिंजरा लगाया जाएगा और लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, किशनपुर अभयारण्य में 25 दिन से डेरा डाले सात नेपाली हाथी बृहस्पतिवार रात जंगल से निकलकर मैलानी रेंज की सुल्तानपुर बीट से सटी आबादी में पहुंच गए। उन्होंने खुटार रेंज सीमा से सटे पटिहन गांव में धान और गन्ने की फसल रौंदकर नष्ट कर दी। सुबह हाथी जंगल लौट गए। रेंजर मैलानी सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वन कर्मियों की टीमें हाथियों पर लगातार नजर रख रही हैं। शुक्रवार को उनकी लोकेशन किशनपुर रेंज में मिली।

बिजुआ के दक्षिण टांडा गांव में शुक्रवार शाम बालकराम की भैंस गांव के बाहर चर रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भैंस को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण किसी तरह भैंस को घर ले गए, लेकिन घर पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।


ग्रामीणों के मुताबिक किशनपुर सेंचुरी से सटे होने के कारण क्षेत्र में अक्सर तेंदुआ, बाघ और अन्य जंगली जानवर देखे जाते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed