फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The Chief Minister met the Finance Minister and made his remark

Lakhimpur Kheri News: अर्थमंत्री से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने रखीं बातें

Wed, 10 Dec 2025 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 10 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister met the Finance Minister and made his remark
धनगढ़ी-नेपाल में अर्थमंत्री से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री। स्रोत : स्वयं
धनगढ़ी (नेपाल)। सुदूर पश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह और नेपाल सरकार के अर्थमंत्री रामेश्वर खनाल के बीच धनगढ़ी में हुई बैठक में प्रदेश में धान खरीद व खाद कोटा बढ़ाए जाने के साथ ही अन्य कई बातों को लेकर चर्चा हुईं। उद्योग वाणिज्य महासंघ के अध्यक्ष चंद्र ढकाल ने भी मुख्यमंत्री से उनके निवासी पर जाकर औपचारिक रूप से वार्ता की।
विज्ञापन


सुदूर पश्चिम महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे अर्थमंत्री रामेश्वर खनाल ने सुदूर पश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह से उनके मुख्मंत्री व मंत्री परिषद कार्यालय पर पहुंचकर वार्ता की। मुख्यमंत्री कमल बहादुर ने प्रदेश में धान खरीद का कोटा कम होने से किसानों को हो रही दिक्कतों के बारे में बताया। साथ ही खरीद कोटा में 50 हजार क्विंटल बढ़ाने की मांग की। बताया कि इस साल 35 हजार क्विंटल धान खरीद की अनुमति मिली है जबकि धान खरीद केंद्रों ने 38 हजार 948 क्विंटल की खरीद कर ली है। डडेलधुरा पोखरा सड़क निर्माण ठेका प्रक्रिया भी शीघ्र कराने की मांग मुख्यमंत्री ने अर्थमंत्री से की है। उधर उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष चंद्र ढकाल ने भी मुख्यमंत्री आवास पर जाकर मुख्यमंत्री से औपचारिक रूप से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed