फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The chants of Har Har Mahadev kept reverberating in the temples throughout the day.

दिन भर मंदिरों में गूंजते रहे हर-हर महादेव के जयकारे

Wed, 02 Mar 2022 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
The chants of Har Har Mahadev kept reverberating in the temples throughout the day.
देवकली तीर्थ परिसर में रुद्राभिषेक करते आचार्य प्रमोद दीक्षित।
महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति में सराबोर हुआ जिला, रात तक चला रुद्राभिषेक का सिलसिला, निकली शिव बरात
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। महाशिवरात्रि पर देवकली तीर्थ स्थित शिव मंदिर में मंगलवार सुबह सात बजे से रुद्राभिषेक प्रारंभ हो गया, जो अनवरत शाम पांच बजे तक जारी रहा।
गोला, शाहजहांपुर, बरेली, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, फैजाबाद एवं कानपुर से आए शिवभक्तों को आचार्य प्रमोद दीक्षित, आचार्य सुधीर मिश्रा, वेदपाठी हरिराम मिश्रा, गणेश मिश्रा, आकाश दीक्षित, अनमोल, अभिषेक शुक्ला, कुश त्रिवेदी आदि ने विधिवत रुद्राभिषेक कराकर प्रसाद वितरण किया। इस दौरान अतुल गुप्ता, रामस्वरूप, अखिलेश वर्मा, पुलकित रंजन श्रीवास्तव, बृजेंद्र वर्मा, मेड़ई लाल मिश्रा, संजय दीक्षित, सुनील शुक्ला, अरविंद दीक्षित आदि मौजूद रहे।
बेहजम। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा गौरीशंकर मंदिर बेहजम में सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी रहीं। शिव की पूजा अर्चना करते हुए भक्त गण ऊं नम: शिवाय ओम नम: शिवाय के जयकारे लगाते हुए झूम रहे थे। शिवलिंग पर चंदन का लेप, धतूरा, बेर, गन्ना, भांग, धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित कर भगवान शिव की पूजा की।
विज्ञापन

निघासन। हनुमान गढ़ी मंदिर में सामूहिक महारुद्राभिषेक अनुष्ठान हुआ। इसमें 51 जोड़ों ने एक साथ इतने ही पार्थिव शिवलिंग का षोडशोपचार पूजन और रुद्राभिषेक किया। मंगलवार सुबह दस बजे से हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी की ओर से बनाए गए पांडाल में कस्बे सहित आसपास के 51 जोड़े पूजन वेदी पर बैठे। सभी के आसन के सामने पार्थिव शिवलिंग स्थापित किए गए थे। उनका जल, दूध, शहद आदि से अभिषेक करने के साथ ही चंदन, अक्षत, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य आदि से विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इन जोड़ों में योगेश दीक्षित-गौरी, संतोष शुक्ला-शशि, राहुल गुप्ता-रोहिणी, पवन जायसवाल-संगीता, विजय चौबिया-सुधा, अशोक तिवारी-मीना, अटल दीक्षित-प्रियंका और सौरभ दीक्षित-प्रिया शामिल थे। करीब पांच घंटे का यह अनुष्ठान पं. पिंकू शुक्ला, हिमांशु शुक्ला और उनकी टीम ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौरहरा। महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर ही नहीं पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। कई मंदिरों में भगवान शिव और पार्वती की मनमोहक झांकियां सजाई गईं। कफारा गांव में लीलानाथ मंदिर शिव जागरण महोत्सव का आयोजन किया गया। धौरहरा कस्बे से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित श्रीनारायणेश्वर महादेव शिव मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

कस्बे में गाजेबाजे के साथ निकली शंकर जी की बारात।
धौरहरा। धौरहरा कस्बे के नागेश्वर मंदिर से महाशिवरात्रि पर मंगलवार को शिव बरात निकली। शिव बारात नागेश्वर मंदिर से शुरू होकर कोतवाली, हलवाई मंदिर, संत फकीर दास मठ, रामनवमी मंदिर, कालीमाता मंदिर, सिनेमा बाईपास होते हुए पुन: नागेश्वर मंदिर में समापन किया गया। शिवबरात में घुड़सवार और झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान समालिया प्रसाद मिश्र, भगौती प्रसाद शुक्ला, अवधेश मिश्रा, अचल अवस्थी, प्रवीण दीक्षित आदि मौजूद रहे। संवाद

121 शिवलिंग स्थापित का किया रुद्राभिषेक
बिजुआ। भीरा पलिया हाईवे पर स्थित अद्भुत र्साइं धाम मंदिर के पास लखपेड़ाबाग में स्थापित बारह ज्योतिर्लिंग मंदिर और वहां पर बने तीर्थ सरोवर के चारों तरफ श्रद्धालुओं ने 121 शिवलिंग स्थापित कर सभी लोगों ने एक साथ रुद्राभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। इसके अलावा सभी ज्योतिर्लिंग मंदिरों में भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक किया। संवाद

बाबा क्लेश हरणधाम पर भक्तों ने किया जलाभिषेक
ममरी। महाशिवरात्रि के मौके पर छोटी काशी के प्राचीन शिव मंदिर के अभिन्न अंग कहलाने वाले अहमदनगर के प्राचीन क्लेश हरण मंदिर में दूरदराज से आए हजारों शिव भक्तों ने मंदिर में जलाभिषेक कर पूजन किया और मनौतियां मांगीं। इस मौके पर मंदिर पर पुलिस की कड़ी चौकसी रही। पुजारी विष्णु गिरी ने बताया कि रात में मंदिर में स्थापित शिवलिंग का शृंगार पूजन कर रुद्राभिषेक किया गया। साथ ही शिव पुराण कथा का भी आयोजन किया गया। संवाद

हाशिवरात्रि पर मंदिरों में शिव भक्तों की रही भीड़
पलियाकलां। शंख, घंटा-घड़ियाल की ध्वनि से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा। सुबह से ही मंदिरों भक्तों की भीड़ का तांता लगना शुरू हुआ, जो पूरे दिन चलता रहा। पांडेय बाबा मंदिर स्थित शिव मंदिर में भक्तों को लाइन लगाकर पूजा अर्चना करनी पड़ी। भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, गन्ना, बेर, शहद, दूध-दही, गंगाजल, प्रसाद चढ़ा कर पूजा-अर्चना कर पुण्य कमाया।
संपूर्णानगर। श्री दुर्गा मंदिर, सिंगाही खुर्द के शिव मंदिर, भुइयां माता मंदिर, शनि देव मंदिर समेत अन्य शिवालयों पर भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं दुर्गा मंदिर पर बाबा का प्रसाद ठंडाई बनाकर स्टॉल लगा वितरण किया गया। खजुरिया के प्राचीन शिव मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही और मेला लगा।
शिवपुरी धाम में सुबह से ही पहुंचने लगे लोग
धनगढ़ी (नेपाल)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के उत्तर बेहड़ी स्थित शिवपुरी धाम में 108 फिट ऊंची शिवलिंग के दर्शन करने सुबह चार बजे से भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। धनगढ़ी से 12 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध बेहड़ा बाबा मंदिर सहित कैलाली जिले के सभी शिव मंदिरों पर भक्तों की खासी भीड़भाड़ रही। भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, गन्ना, बेर, शहद, दूध-दही, गंगाजल, प्रसाद चढ़ा कर पूजा-अर्चना की। संवाद

मेंढक मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
ओयल। मोहल्ला शिवाला स्थित प्रसिद्ध नर्मदेश्वर महादेव (मेंढक मंदिर) में महाशिवरात्रि पर सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
मंदिर के कपाट पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह चार बजे खोल दिए गए। इसके पश्चात राजपरिवार ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा अर्चना की इसके बाद कतार में लगे अन्य श्रद्धालुओं के पूजन अर्चन का दौर शुरू हुआ, जो शाम तक चलता रहा। इसी दौरान इसके पश्चात खासकर युवाओं का मंदिर परिसर में सेल्फी लेने का सिलसिला चलता रहा। संवाद


खीरी में निकली भगवान शिव की बरात
खीरी टाउन। मंगलवार की दोपहर में मोहल्ला जोशी टोला में हर-हर महादेव के जयघोष साथ निकली शिवबरात जोशी टोला से खत्रीटोला, बाजार के विभिन्न रास्तों से होकर गुजरी। रास्ते में कई जगह भक्तों ने बरात का स्वागत किया। बरात में भव्य झांकियां शामिल रहीं। आगे-आगे रथ और ब्रह्मा-विष्णु व महेश, हनुमान, राधा-कृष्ण, विष्णु-लक्ष्मी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष भगवान शिव के बराती बने। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed