{"_id":"69cd6dcfb33892187e0f8ccd","slug":"the-chaiti-fair-was-lively-with-the-performances-of-the-artists-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-171788-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कलाकारों की प्रस्तुतियों से चैती मेला रहा गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कलाकारों की प्रस्तुतियों से चैती मेला रहा गुलजार
Thu, 02 Apr 2026 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। ऐतिहासिक चैती मेला के मंच पर मंगलवार रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक नृत्य, गीत और संगीत की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने ‘हमार दिसवा सोने की चिरैया’ गीत पर समूह नृत्य से किया। इसके बाद ‘रेलियां बैरन पिया को लिए जाए रे’ गीत की प्रस्तुति हुई। लोकगायक सतीश तिवारी ने ‘हे शंभू इच्छा तिहारी, द्वार तुम्हारे आए हैं’ भजन प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया।
लोकगायिका निरी मुस्कान ने ‘सासु पनिया कैसे जाऊ’, ‘पटना से वायदा बुलाएदा’, ‘नजरा गैले गुयां’ और ‘सैंया मिले लरकइया मैं का करूं’ जैसे गीतों पर प्रस्तुति दी। विशाल और काजल कनौजिया ने शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
सेजल साहू, अंशी कश्यप, आरजू शर्मा, नेहा कश्यप, नव्या श्रीवास्तव, अंशिका वर्मा और जाह्नवी मिश्रा ने लोकगीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। विशाल ने ‘चाहे बिक जाए हरो रुमाल, बैठूंगी मोटर कार में’ गीत पर लोकनृत्य किया। कार्यक्रम का समापन ‘आई गिरि नंदिनी नंद तमेदिनी’ प्रस्तुति के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत निघासन अध्यक्ष बद्री प्रसाद मौर्य, अध्यक्षता पूर्व सभासद देवीदयाल वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि दयाशंकर, दिलीप जायसवाल, विजय आनंद, विमलेश गुप्ता, ललित शर्मा, राजेश तिवारी और विपिन मौर्य ने कलाकारों को सम्मानित किया। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का आभार व्यक्त किया।