{"_id":"692f2538fe6a0ca3790e2dd3","slug":"the-cars-axle-broke-and-the-wheel-came-off-the-sdm-had-a-narrow-escape-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-162555-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कार का एक्सल टूटने से पहिया निकला, बाल-बाल बचे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कार का एक्सल टूटने से पहिया निकला, बाल-बाल बचे एसडीएम
Tue, 02 Dec 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहजम। लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब एसडीएम मितौली के के सरकारी वाहन का एक्सल टूटने से पहिया निकल गया। ड्राइवर की सूझबूझ से एसडीएम सुरक्षित बच गए।
एसडीएम मधुसूदन गुप्ता मंगलवार को लखीमपुर से मितौली तहसील जा रहे थे। सुबह करीब 10:00 बजे लीला कुआं के पास ओम साई विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के सामने बने स्पीड ब्रेकर को पार करते समय कार की गति धीमी हुई और इस दौरान उसके अगले बाएं पहिया का एक्सल टूट गया। इससे चलती गाड़ी से पहयया निकलकर अलग हो गया।
विज्ञापन
इससे गाड़ी असंतुलित हो गई, लेकिन ड्राइवर ने तुरंत नियंत्रण कर लिया, जिससे गाड़ी पलटने से बच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग पहुंच गए। कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। इसके बाद एसडीएम मधुसूदन गुप्ता को नायब तहसीलदार मितौली शशांक शेखर की कार से मितौली तहसील भेजा गया। संवाद
विज्ञापन