{"_id":"67d07978846402f12206e4da","slug":"the-car-overturned-on-the-highway-after-hitting-the-divider-and-caught-fire-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-141107-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलटी कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलटी कार में लगी आग
विज्ञापन
हाईवे किनारे डिवाइडर से टकराकर जलती हुई कार। संवाद
- फोटो : मुस्ताक फाइल फोटो
संसारपुर (लखीमपुर खीरी)। गोला-खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के गाजियाबाद से बहराइच जा रही एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे कार में भयंकर आग लग गई। कार में सवार चार लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। चारों को हल्की चोटें आईं हैं। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी गोला भिजवाया गया है।
विकास और रमन निवासी बहराइच, शिवांशु और कपिल निवासी तेजाबपुर थाना लहरपुर जिला सीतापुर मंगलवार को गाजियाबाद से बहराइच जा रहे थे। गोला-खुटार मार्ग पर चालक को झपकी लगने के कारण कार डिवाइडर पर चढ़कर पोल से टकराकर पलट गई। कार पलटते ही उसमें आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
हाईवे पर संकेतक न होने से डिवाइडर से अनजान रहते हैं चालक
ग्रामीणों ने बताया, डिवाइडर पर रेडियम का बोर्ड न लगे होने के कारण रात में डिवाइडर दिखलाई नहीं पड़ता है। साथ ही डिवाइडर के बीच में लगे पोल पर स्ट्रीट लाइट न जलने से हाईवे पर अंधेरा बना रहता है।