{"_id":"61c76eb559521713c554548f","slug":"the-car-hit-the-bike-from-behind-one-died-lakhimpur-news-bly470480165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में कार ने पीछे से मारी टक्कर एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में कार ने पीछे से मारी टक्कर एक की मौत
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मोहम्मदी रोड पर कंजा बरमबाबा स्थान के पास शनिवार शाम एक कार चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव पड़सर निवासी 60 वर्षीय मुनीम खां, रामपुर मदारी निवासी 35 वर्षीय दामाद असलम और हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सरकारगढ़ निवासी 60 वर्षीय समधी कामिल खां के साथ गोला रिश्तेदारी में आए थे। शनिवार की शाम तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे।
मोहम्मदी रोड पर कंजा बरम बाबा देवस्थान के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक असलम चला रहा था। तीनों को गंभीर अवस्था में 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मुनीम खां को मृत घोषित कर दिया और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चालक हेलमेट पहने था। पुलिस ने हादसा करने वाली कार को कब्जे में लेकर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद