फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The bus collided with a car while trying to overtake the bike.

Lakhimpur Kheri News: बाइक को ओवरटेक करने के चक्कर में कार से टकराई थी बस

Tue, 04 Jun 2024 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
The bus collided with a car while trying to overtake the bike.
पलटी पड़ी बस का फाइल फोटो-संवाद
मोहम्मदी। मोहम्मदी-शाहजहांपुर हाईवे पर गोकन के पास रविवार को हुआ भीषण हादसा रोडवेज बस के संविदा चालक की लापरवाही की देन था। बाइक को ओवरटेक करने के चक्कर में बस सामने से आ रही कार से टकरा गई थी। हादसे में एक की मौत हो गई थी और 21 सवारियां घायल हो गई थीं। एआरएम गोला ने लखनऊ मुख्यालय को रिपोर्ट भेजते हुए संविदा चालक शीबू को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। अब उसे परिवहन निगम में चालक की नौकरी पर नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को गोला डिपो की बस में शाहजहांपुर से 23 सवारियां बैठी थीं। दो सवारियों को चोट नहीं लगी थी। 21 सवारियां घायल हुई थीं। तीन को जिला मुख्यालय रेफर किया गया था। जिस जगह पर ब्रेजा कार और बस की टक्कर हुई, वहां न तो मोड़ है और न ही आबादी। हाईवे भी खाली था। सोमवार को एआरएम गोला महेश चंद्र कमल ने जांच की।
विज्ञापन

घटनास्थल के पास में खेतों पर काम कर लोगों ने बताया कि बस एक बाइक को ओवरटेक कर रही थी, तभी सामने से कार आ गई। एक यात्री का कहना था कि मैजिक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी बस चालक ने ओवरटेक किया था, तब भी हादसा होने से बच गया था। एआरएम ने बताया कि संविदा चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। हादसे में परिचालक भी घायल हुआ था। वह कैश जमाकर अपने घर चला गया। इलाज करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------------
चालक ने लगाए थे प्रेशर ब्रेक, फट गया था टायर
मोहम्मदी रोडवेज बस स्टैंड के इंचार्ज मुख्तार अहमद खां ने बताया कि एआरएम ने जांच रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय भेज दी है। बाइक को ओवरटेक करते वक्त बस कार से टकरा गई थी। हादसा बचाने के लिए चालक ने प्रेशर ब्रेक लगाए, मगर टक्कर हो गई। बस पलटने के साथ बस का एक टायर भी फट गया था। बस को खींच कर पुलिस चौकी में खड़ा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed