{"_id":"6ac293f9380028ec8703781c","slug":"the-bottom-of-the-drain-is-not-clean-construction-started-from-the-top-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-186733-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नाले की तलहटी साफ नहीं, ऊपर से शुरू कर दिया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नाले की तलहटी साफ नहीं, ऊपर से शुरू कर दिया निर्माण
Sun, 04 Oct 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
नाला की ढलाई करती मशीन। स्रोत: वीडियो ग्रैब
निघासन। शास्त्रीनगर मोहल्ले में पलिया मार्ग से तहसील तक बनाए जा रहे मुख्य नाले के निर्माण को लेकर फिर शिकायत हुई है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि रविवार को नाले की तलहटी में जमा काई, मिट्टी और कीचड़ हटाए बिना ही मसाला डालना शुरू कर दिया गया। सरिया को लेकर भी पहले शिकायत की जा चुकी हैं।
मोहल्ले में गंदे पानी की निकासी के लिए चौड़े नाले का निर्माण कराया जा रहा है। करीब दो सप्ताह पहले नाला खोदने के बाद तलहटी और दोनों तरफ दो सूत की सरिया का जाल बनाया गया था। पतला सरिया लगाए जाने पर लोगों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, नगर पंचायत और संबंधित अधिकारियों से ऑनलाइन शिकायत की थी।
शिकायत पर 24 सितंबर को पीडब्ल्यूडी के जेई शारदा राम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण की जांच की थी। आरोप है कि उन्होंने ठेकेदार केडी सिंह को दो सूत की सरिया के जाल के बीच चार सूत की सरिया लगाने की हिदायत दी थी। एई महेंद्र यादव ने भी ठेकेदार को नगर पंचायत कार्यालय बुलाकर निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
बारिश के कारण नाले में पानी और कीचड़ भरने से काम बंद रहा। रविवार को उत्तरी हिस्से में पानी कम होने पर मजदूरों ने काम शुरू किया। आरोप है कि तलहटी की काई, मिट्टी और कीचड़ हटाए बिना मसाला डाल दिया गया। लोगों का कहना है कि अधिकारियों के निर्देश के बावजूद सरिया के जाल में चार सूत की सरिया नहीं लगाई गई।
मोहल्ले के लोगों ने निर्माण पर आपत्ति जताते हुए संबंधित अधिकारियों को फोन पर शिकायत की। उनका कहना है कि काई, मिट्टी और कीचड़ पर मसाला डालने और निर्धारित सरिया नहीं लगाने से नाला जल्द क्षतिग्रस्त हो सकता है। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है।