फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body of the elephant was in the range of Dudhwa Stiana

दुधवा की सठियाना रेंज में मिला हथिनी का शव

Sun, 24 Jan 2016 11:33 PM IST
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। Updated Sun, 24 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
The body of the elephant was in the range of Dudhwa Stiana
दुधवा नेशनल पार्क की सठियाना रेंज में एक हथिनी का शव मिला है। हथिनी के शरीर पर कहीं भी कोई चोट का निशान नहीं मिला है। संभावना जताई जा रही है कि मौत स्वाभाविक हुई है। हालांकि मौत के कारण की सही जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगी। सोमवार को तीन चिकित्सकों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क में सठियाना रेंज के गश्ती दल को कैमा चौकी के पास एक जंगली हाथी लेटा हुआ दिखाई दिया। गश्ती दल वहीं रुक गया। उस समय उसके मरने का अंदाजा नहीं लगा जिसके चलते गश्ती दल ने हवाई फायरिंग भी की। फायरिंग के बाद भी जब हाथी नहीं हिला तो उसके मरने की पुष्टि हो गई। इस पर गश्ती दल उसके पास गया। जांच में पता चला कि वह मादा है और उसकी उम्र तकरीबन करीब 25 से 30 साल है। जंगली हाथी का शव पड़ा होने की सूचना तत्काल गश्ती दल ने अधिकारियों को दी और जिससे मौके पर अधिकारी भी पहुंच गए। डीडी पीपी सिंह, वार्डेन एनके उपाध्याय मौके पर पहुंचे। डब्ल्यूडब्लयूएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक हथिनी शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। हथिनी की मौत स्वाभाविक लग रही है। हालांकि सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों का पैनल सोमवार को मौके पर ही करेगा।
विज्ञापन

--
झाड़ियों के बीच हथिनी का शव पड़ा मिला है शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं हैं। सोमवार को पोस्टमार्टम होगा तब स्थिति स्पष्ट होगी।
- घनश्याम शुक्ला, रेंजर सठियाना, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed