फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body of a young man was found in a drain under suspicious circumstances

Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध अवस्था में नाले में मिला युवक का शव

Mon, 07 Apr 2025 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in a drain under suspicious circumstances
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र की सिकंदराबाद चौकी के तहत आने वाले एक गांव में युवक का शव नाले में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव बेलहरी निवासी संजय (37) रविवार को सुबह पांच बजे शौच के लिए निकला था। वापस घर नही पहुंचा। सोमवार दोपहर बाद युवक का शव गांव से पकरिया जाने वाले रास्ते पर कुछ दूर नाले में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ जुटने लगी। शव की शिनाख्त होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नीमगांव सुनीता कुशवाहा, थानाध्यक्ष हैदराबाद प्रवीर गौतम के साथ ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग के डिप्टी रेंजर ने बताया कि युवक को बाघ ने नहीं मारा है। अभी तक परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पुलिस जांच कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
प्रथम दृष्टया मामला बाघ या जंगली जानवर के हमले से मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
सुनीता कुशवाहा, थानाध्यक्ष नीमगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed