{"_id":"6a7235c1ab50aae88104b074","slug":"the-body-of-a-villager-missing-for-three-days-was-found-hanging-from-a-tree-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-181638-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तीन दिन से लापता ग्रामीण का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तीन दिन से लापता ग्रामीण का शव पेड़ से लटका मिला
Wed, 05 Aug 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
महेवागंज। शारदा नगर के अटकोहना ग्राम पंचायत के मजरा रामबक्सपुरवा निवासी छैलू (60) पुत्र बच्चू निषाद का शव तीन दिन बाद घर से करीब आठ किलोमीटर दूर रुखिया जंगल में पेड़ से लटका मिला। शव काफी सड़ चुका था। पास में उसकी साइकिल भी मिली।
मृतक की पत्नी यशोदा देवी ने बताया कि छैलू एक अगस्त की दोपहर मछली के शिकार की बात कह साइकिल से जाल और कांटा लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आए। नाते-रिश्तेदारी में तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। पुलिस को सूचना देने की तैयारी थी। इसी बीच मंगलवार को गांव के चौकीदार ने जंगल में पेड़ से शव लटका होने की सूचना दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव की पहचान छैलू के रूप में की।
परिजनों के अनुसार, छैलू का किसी से विवाद या रंजिश नहीं थी। वह अक्सर चौआपुर और रवही की ओर शिकार करने जाते थे। पत्नी और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है और गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई गई थी। सीओ विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।