फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The ancient Bhui Forvanath temple is decorated to welcome

Lakhimpur Kheri News: स्वागत में सज रहा प्राचीन भुई फोरवानाथ मंदिर

Wed, 29 Jul 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
The ancient Bhui Forvanath temple is decorated to welcome
सावन की तैयारी में प्राचीन भुई फोरवानाथ मंदिर की हो रही साफ सफाई। संवाद
लखीमपुर खीरी। बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे सावन को लेकर शहर के शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शहर के सबसे प्राचीन शिव मंदिरों में शामिल भुई फोरवानाथ मंदिर भी सजने लगा है। परिसर में साफ-सफाई, शिवलिंग का विशेष शृंगार और रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजावट समेत अन्य व्यवस्थाएं तेजी से की जा रही हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। दर्शन और पूजा के दौरान व्यवस्था सुचारु रखने के लिए मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंदिर के महंत अमित गिरी ने बताया कि सावन में प्रतिदिन महाआरती, धार्मिक कथा, भंडारे और शिवलिंग का बर्फ से विशेष श्रृंगार होगा। पूरे महीने बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव को जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत के मुताबिक, भुई फोरवानाथ मंदिर करीब 300 से 400 वर्ष पुराना है। मान्यता है कि यहां स्थापित शिवलिंग स्वयं भूमि को फोड़कर प्रकट हुआ था। इसी कारण मंदिर का नाम भुई फोरवानाथ पड़ा। सावन में यह मंदिर शिवभक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed