{"_id":"69f8dc0dd70165a80c01ccaa","slug":"the-administration-removed-the-encroachment-on-the-orders-of-the-high-court-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-174368-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
Mon, 04 May 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 04 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती जेसीबी। स्रोत ग्रामीण
धौरहरा। तहसील क्षेत्र के गांव नामदारपुरवा में किसानों की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को उच्च न्यायालय के आदेश पर सोमवार को प्रशासन ने हटवा दिया। राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से झोंपड़ियों को हटाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया।
बताया जाता है कि गांव अमेठी के नामदारपुरवा में करीब छह माह पहले 13 किसानों की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से झोंपड़ियां डालकर कब्जा कर लिया था। पीड़ित किसानों में वहीद खां, हमीद खां, राशिद, जमशेद, गुलशेर, फरीद, नावेद और सईद खां सहित अन्य शामिल हैं।
आरोप है कि छत्रपाल, अशोक, सतीश, राकेश, अमरजीत, अमित, मीरा देवी, मधू, महराजा, जल्लू और मुन्ना आदि ने जमीन पर कब्जा कर झोंपड़ियां बना ली थीं और उन पर सत्ताधारी दल का झंडा भी लगा दिया था। पीड़ित किसानों ने एसडीएम, थाना दिवस, तहसील दिवस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर कई बार शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की।
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सोमवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवा दिया और जमीन को मुक्त कराया।
-- -- -- -- -- --
चकबंदी प्रक्रिया में होने के कारण कब्जा हटाने की जिम्मेदारी संबंधित पक्षों पर थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। किसानों द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने के बाद आदेश के अनुपालन में अतिक्रमण हटाया गया है।
-शशिकांत मणि, एसडीएम धौरहरा