फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tharu The Rising campus Tharu culture infuse color

थारू द राइजिंग परिसर में दिखे थारू संस्कृति के रंग

Mon, 11 Jan 2016 10:07 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 11 Jan 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Tharu The Rising campus Tharu culture infuse color
गोवा लोकोत्सव-2016 में रविवार रात त्योहारों का माहौल दिखा। थारू द राइजिंग परिसर में लखीमपुर-खीरी से पहुंचे युवक-युवतियों ने थारू समुदाय में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों दिवाली और दशहरा का मंचन किया।  
विज्ञापन

थारू युवक-युवतियों की प्रस्तुतियों ने परिसर में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। थारू परिसर में दशहरा की शुरुआत गुरूवा ने पधना और पधनी को टीका लगाकर की। टीके की रस्म में स्थानीय निवासियों और विदेशी पर्यटकों ने भी भागीदारी की।  दशहरा के मंचन में गुरूवा की भूमिका अदा कर रहे लक्ष्मी चौधरी पर जब देवता आए तो उस समय के उनके अभिनय और लोक परंपरा के अद्भुत दृश्य देख लोग दंग रह गए। दशहरा और दिवाली के रंग दिखाने के लिए थारू  द राइजिंग परिसर को दीपों से रोशन किया गया।
विज्ञापन

थारू संस्कृति और जीवन शैली से लोगों का रू-ब-रू कराए जाने के लिए थारू महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक लोक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा साखू के जंगलों से थारूओं की परंपरागत तरीके से शहद निकालने की कला ने भी पर्यटकों को खूब आकर्षित किया। थारू द राइजिंग परिसर में मनाए जाने वाले दशहरा उत्सव में मुख्य यजमान की भूमिका डॉ. ओपी राय, यूके सिंह, अवनीश्वर, दीपा ने निभाई। जबकि पधना की भूमिका बजरंगी तथा पधनी की भूमिका आरती राना ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के बीच-बीच में त्योहार से संबंधित तथ्यों की रोचक ढंग से जानकारी दर्शकों तक पहुंचाने का कार्य डॉ. राकेश तिवारी ने किया। उल्लेखनीय है कि डीएम किंजल सिंह ने स्थापित परंपरा से हटकर वंचित और मुख्य धारा से हटकर जीवन यापन करने वाली जनजाति के विकास, प्रोन्नयन और संरक्षण के लिए किए जाने वाले प्रयास से थारू संस्कृति को देश विदेश में पहचान मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed