{"_id":"610d8dce8ebc3e311b0d2fee","slug":"tgt-exam-will-be-held-for-two-days-today-and-tomorrow-lakhimpur-news-bly455496258","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल दो दिन होगी टीजीटी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल दो दिन होगी टीजीटी की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8704 अभ्यर्थी दो दिन में चार पालियों में देंगे पेपर
डायट प्राचार्य, डीआईओएस और बीएसए के नेतृत्व में सचल दल गठित
लखीमपुर खीरी। टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षा) की परीक्षा शनिवार और रविवार दो दिन होगी। शनिवार को पहली पाली का पेपर दस और दूसरी पाली का पेपर छह केंद्रों पर होगा। दूसरे दिन रविवार को दोनों पालियों के पेपर पांच-पांच केंद्रों पर होंगे। पहले दिन 5613 एवं दूसरे दिन 3091 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा शांतिपूर्वक एवं नकल विहीन कराने के लिए डीएम ने सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।
डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि टीजीटी की परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। पेपर खुलने एवं सील बंद करने की वीडियोग्राफी होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की तलाशी होगी। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक उपकरण एवं मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। शांति पूर्वक और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तीन सचल दल बनाए गए हैं। साथ ही चार सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्रवार स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्र से 100 मीटर की परिधि में ध्वनि विस्तारक यंत्र प्रतिबंधित रहेंगे।
पहले दिन 3557 और दूसरे दिन 2056 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
सात अगस्त को प्रथम पाली की परीक्षा दस केंद्रों पर होगी। इसमें 3557 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा छह केंद्रों पर होगी। इसमें 2056 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं आठ अगस्त को प्रथम पाली की परीक्षा पांच केंद्रों पर होगी। इसमें 1650 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा पांच परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें 1441 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
ये विद्यालय बनाए गए परीक्षा केंद्र
जीआईसी, जीजीआईसी, भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज, धर्म सभा इंटर कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज, गुरु नानक इंटर कॉलेज, वाईडी डिग्री कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, भगवानदीन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज।