लखीमपुर खीरी में डॉक्टर की मौत: शौर्य हॉस्पिटल के मालिक थे अजीत सिंह दिवाकर, कार के अंदर मिला शव
गोला गोकर्णनाथ के शौर्य हॉस्पिटल के मालिक डॉ अजीत सिंह दिवाकर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार रात उनका शव कार में सीट पर मिला। उनके भाई का कहना है कि अजीत की नाक से खून निकल रहा था। इस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ के खुटार रोड स्थित शौर्य हॉस्पिटल के मालिक डॉ अजीत सिंह दिवाकर का शव उनकी ही कार में ड्राइवर सीट पर मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
रविवार देर रात हैदराबाद थाना क्षेत्र के इमलिया गांव के मार्ग पर गन्ने के खेत में उतरी कार में डॉ अजीत सिंह दिवाकर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही उनके परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें- हिरासत में मौत का मामला: बदायूं में अजय राय बोले- पुलिस की पिटाई से गई राजेश की जान, यूपी में जंगलराज
डॉ अजीत सिंह मितौली थाना क्षेत्र के मढ़ेरा गांव मूल निवासी थे। गोला में अस्पताल के सामने से जाने वाली गली में मोहल्ला मथुरा नगर में रहते थे। मृतक के भाई उत्तम कुमार और अस्पताल में उनके रिश्तेदार जतिन दिवाकर ने बताया कि रविवार की रात करीब 8:00 अजीत के पास किसी का कॉल आया था।
सड़क के किनारे खेत में खड़ी थी कार
उसके बाद वह अपनी कार से बिना किसी को बताए अस्पताल से निकले थे। करीब एक घंटे के बाद किसी परिचित का जतिन के पास फोन आया कि डॉ अजीत की कार इमलिया गांव से पहले रास्ते के किनारे खेत में खड़ी है।
परिजन बोले- नाक से निकल रहा था खून
मौके पर जाकर देखा तो वह ड्राइवर सीट पर अचेत पड़े थे। सिर के पीछे चोट थी। नाक से भी खून रिस रहा था। परिजनों ने बताया कि वह सोने की चेन और सोने अंगूठी पहनते थे। उनके पास करीब 50 रुपये नकद थे, जो गायब है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।