{"_id":"629cf866bf886a63960873ef","slug":"terror-cricket-club-beat-mahmadpur-club-by-five-wickets-lakhimpur-news-bly4872150100","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक क्रिकेट क्लब ने महमदपुर क्लब को पांच विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक क्रिकेट क्लब ने महमदपुर क्लब को पांच विकेट से हराया
विज्ञापन
शुभम मिश्र को शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का मिला पुरस्कार
फरधान। युवा क्रिकेट लीग के फाइनल मैच में आतंक क्रिकेट क्लब ने क्रिकेट क्लब महमदपुर को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। आयोजन फरधान क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में हुआ।
थाने के सामने मैदान पर चल रहे टूर्नामेंट में टॉस जीतकर फरधान क्रिकेट महमूदपुर की टीम ने बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 14 ओवर के मुकाबले 11.3 ओवर में 77 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिजीत ने 33 रन बनाए। बाकी नौ खिलाड़ी दहाई का अंक तक नहीं छू सके। वहीं गेंदबाजी में आतंक क्लब टीम की ओर से शुभम मिश्रा ने शानदार पांच विकेट चटकाए, जबकि सुमित कुमार को तीन विकेट मिले। अखिल और मनप्रीत ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आतंक क्रिकेट क्लब की शुरूआत अच्छी नहीं रही। 15 रन पर अपने तीन विकेट गवां दिए। उसके बाद बैटिंग करने आये कप्तान शुभम मिश्रा, दीपक और सुमित की सूझबूझ भरी पारी की बदौलत सिर्फ नौ ओवर में पांच विकेट खोकर 78 रन बनाकर मैच पांच विकेट से जीत लिया।
आतंक टीम की ओर से बल्लेबाज सुमित कुमार ने 25, शुभम ने 20, जबकि दीपक ने 13 रन बनाए। शुभम मिश्र को शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सुमित कुमार को मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन के खिताब के साथ सम्मानित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका चंद्रहास मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, विकास सिंह ने निभाई। लाइव कमेंट्री जितेंद्र सिंह, अमन अवस्थी के स्कोरिंग की भूमिका आशीष कुमार ने निभाई।
विज्ञापन
एसओ फ़रधान अनिल कुमार सैनी द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को कप और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षक संगठन के मंत्री मुकेश अवस्थी, अनिल पांडे, सीबी बाजपेयी, जगदीश सिंह, प्रधान राजेंद्र वर्मा, रोहित बाजपेई, राम प्रवेश वर्मा समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।
सेमीफाइनल में यंग स्टार और पहाड़पुर की टीम रही विजेता
गोला गोकर्णनाथ। राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में खेले जा रहे गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में यंग स्टार और गुरु नानक क्लब पहाड़पुर टीम विजयी रही।
पब्लिक इंटर कॉलेज के स्टेडियम पर खेले जा रहे 12 दिवसीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का पहला मैच राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी और यंग स्टार के बीच खेला गया, जिसमें यंग स्टार क्लब ने 135 रन बनाए। जवाब में राजेंद्र गिरि की टीम 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दूसरा मैच गुरु नानक कल्ब पहाड़पुर और लक्ष्मी मैरिज लॉन के बीच हुआ, जिसमें लक्ष्मी मैरिज लॉन ने 64 रन बनाए, वहीं गुरु नानक कल्ब पहाड़पुर ने महज छह ओवर में आसान जीत दर्ज की। इस मौके पर मुख्य अतिथि गोला देहात ग्राम प्रधान राजेश गिरि, टूर्नामेंट कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि, विनोद कुमार स्वर्णकार, रामगुलाम पांडे, शोभित सिंह आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद