फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tension over rape and murder of a teenager, police on alert at every corner

Lakhimpur Kheri News: किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर तनाव, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस

Thu, 30 Jan 2025 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tension over rape and murder of a teenager, police on alert at every corner
गांव में तैनात पुलिस फोर्स-संवाद - फोटो : हाईवे पर दही चौकी में लगा जाम।
निघासन। किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर देहरादून के कंदौली प्रेमनगर के जंगल में शव फेंकने वाले मुख्य आरोपी छोटू उर्फ आसिफ को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बैरिया जंगल में भागने की फिराक में था।
विज्ञापन


पढ़ुआ एसओ निराला तिवारी के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे गौरिया पुल के पास उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने अपने बचाव में गोली चलाई तो आरोपी के दाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। पुलिस आरोपी को रमियाबेहड़ सीएचसी में भर्ती कराया है।

धौरहरा सीओ पीपी सिंह ने मुठभेड़ में आरोपी छोटू की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मामला दो समुदायों के बीच होने की वजह से काफी संवेदनशील बन गया है। इसको लेकर गांव में बृहस्पतिवार को चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रही। किशोरी की मौत की खबर आने के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर बृहस्पतिवार सुबह से ही गांव में बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दिया गया। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी बल भी मौजूद है। ढखेरवा चौराहा, लखहा मोड़, चचरा मोड़, खरवाहिया बाजार, दुलही मोड़, बिनौरा मोड़ सहित गौरिया गांव और आसपास इलाके में पुलिस का सख्त पहरा रहा।




चौदह लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या की नई तहरीर

मृतक लड़की के पिता ने पढुआ पुलिस को मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ छोटू समेत चौदह लोगों के खिलाफ फिर नामजद तहरीर दी है। सभी आरोपियों पर असलहे के दम पर लड़की का अपहरण करने और उत्तराखंड ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है।













हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने की आरोपियों को फांसी देने की मांग

बृहस्पतिवार दोपहर बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों के लोग गांव पहुंचे। संगठन के लोग यहां पीड़ित पक्ष से मिले और उनकी मांगों के बारे में पूछा। पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपी को फांसी देने की मांग की गई।

बजरंग दल के कार्यकर्ता आरोपी के घर प्रदर्शन करने के लिए जा रहे थे। घर के नजदीक पहुंचते ही धौरहरा प्रभारी निरीक्षक सुरेश मिश्र ने उनको रोक लिया और समझाने के बाद उनको वापस भेज दिया। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।



घटना के संबंध में पुलिस ने पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया था। पकड़े गए चारों अभियुक्तों ने किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या करने की बात कबूली है। अभी इन अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। अगर कोई और शामिल होगा तो कार्रवाई की जाएगी। - संकल्प शर्मा, एसपी

गांव में तैनात पुलिस फोर्स-संवाद

गांव में तैनात पुलिस फोर्स-संवाद- फोटो : हाईवे पर दही चौकी में लगा जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed