फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teni's program canceled amid fears of farmers' protest

किसानों के विरोध की आशंका के बीच टेनी का कार्यक्रम निरस्त

Wed, 24 Nov 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Teni's program canceled amid fears of farmers' protest
चीनी मिल द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम।
आज सहकारी चीनी मिल बेलरायां और संपूर्णानगर का करना था शुभारंभ
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। बुधवार को जनपद की सहकारी चीनी मिल बेलरायां और संपूर्णानगर में पेराई सत्र का शुभारंभ होने जा रहा है। कार्यक्रम में अब केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी शामिल नहीं होंगे। माना जा रहा है कि ऐसा भाकियू द्वारा लखनऊ में किसान पंचायत के दौरान कार्यक्रम का विरोध किए जाने के निर्णय के कारण किया गया है। हालांकि सांसद प्रतिनिधि का कहना है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का पहले से ही बाहर का कार्यक्रम लगा हुआ है। पेराई सत्र के शुभारंभ वाले दिन वह जिले में नहीं हैं। चीनी मिलों के प्रशासनिक अफसरों के मुताबिक, अब पेराई सत्र कार्यक्रम का शुभारंभ अकेले मिल प्रशासक डीएम महेंद्र बहादुर सिंह करेंगे।
जनपद की नौ चीनी मिलों के सापेक्ष अब तक छह मिलों- गोला, खंभारखेड़ा, अजबापुर, ऐरा, गुलरिया, कुंभी में ही पेराई सत्र शुरू हो सका है। बुधवार को बेलरायां और संपूर्णानगर के चालू होने से कुल नौ मिलों के सापेक्ष आठ मिलों में पेराई सत्र शुरू हो जाएगा, जबकि बजाज ग्रुप की पलिया मिल में 30 नवंबर को पेराई सत्र का शुभारंभ होना प्रस्तावितहै।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पहले सहकारी मिलों का शुभारंभ केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी द्वारा प्रस्तावित था, लेकिन लखनऊ में हुई किसान महापंचायत में टेनी का विरोध किए जाने का निर्णय हुआ। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय ने बताया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का छत्तीसगढ़ में दौरा पहले से तय है। इस कारण उन्होंने पेराई सत्र शुभारंभ कार्यक्रम में न पहुंच पाने की असमर्थता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेनी से चीनी मिलों का उद्घाटन न कराएं
भाकियू (अराजनैतिक टिकैत) के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह संधू ने मंगलवार को विरोध जताते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि किसानों के हत्यारे के पिता अजय मिश्रा टेनी द्वारा चीनी मिलों का उद्घाटन न कराया जाए। यदि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री द्वारा मिलों का उद्घाटन कराया गया तो किसान इन चीनी मिलों को गन्ना सप्लाई नहीं करेंगे। बताता कि गन्ने की सप्लाई सीधे डीएम के दफ्तर में दी जाएगी।

मिल प्रबंधकों ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम
किसान संगठनों के विरोध की भनक लगते ही दोनों मिलों के प्रधान प्रबंधकों ने मंगलवार को संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसमें बेलरायां मिल में बुधवार की सुबह नौ बजे पेराई सत्र का शुभारंभ प्रशासक/डीएम महेंद्र बहादुर सिंह द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। वहीं संपूर्णानगर मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ बुधवार को सुबह 11 बजे डीएम करेंगे।

प्रधान प्रबंधक बोलीं- मंत्री टेनी के बाहर होने पर डीएम करेंगे उद्घाटन
संपूर्णानगर। किसानों के विरोध के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। उद्घाटन के एक दिन पहले ही केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त कर डीएम को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया है।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी बाहर हैं जिस कारण वह कार्यक्रम में नहीं आ सकते हैं। चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ डीएम करेंगे। जिसके लिए संशोधित कार्यक्रम सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है।
- विनीता सिंह, प्रधान प्रबंधक, किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर

मुझे फोन पर किसानों ने बताया था कि मिल का उद्घाटन करने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आ रहे हैं, जिससे किसानों में रोष है। इसको लेकर उनको काले झंडे दिखाने की योजना थी, लेकिन अब कार्यक्रम बदल गया है तो किसानों द्वारा भी किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं होना चाहिए।
- मंजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आरएलडी

हमें चीनी मिल से कार्ड मिला था जिसमें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का नाम मुख्य अतिथि के रूप में लिखा था। अभी बदला हुआ कार्ड तो नहीं मिला है, लेकिन मिल से फोन आया है कि कल वह नहीं आ रहे हैं। इस कारण अब हम किसान बनकर अपना गन्ना मिल को लेकर जाएंगे। - चरनजीत सिंह लाली, किसान नेता


350 रुपये प्रति क्विंटल के रेट से होगा भुगतान
पेराई शुरू कर चुकी चीनी मिलों ने किसानों को भुगतान करने की शुरुआत कर दी है, लेकिन कुछ मिलों जैसे अजबापुर आदि ने 300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों के खाते में भुगतान भेजा है। इससे किसानों में संशय उत्पन्न हो गया तो पूछताछ शुरू हुई। मिल अधिकारियों ने एमएसपी बढ़ाए जाने के बाद शासनादेश जारी न होने की बात कही और बताया कि शासनादेश जारी होने के बाद शेष भुगतान किसानों के खाते में भेजा जाएगा। इस पर जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश पटेल ने सभी मिलों को कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने का हवाला देते हुए किसानों को 350 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed