फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tender process for construction of state medical college is complete, work will start soon

राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा काम

Sun, 28 Mar 2021 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tender process for construction of state medical college is complete, work will start soon
लखीमपुर खीरी। देवकली रोड स्थित सैदापुर भाऊ में बहुप्रतीक्षित राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण में कई अड़चनें आने के बाद अब निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होने की उम्मीद है, क्योंकि कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। कुल पांच टेंडर डाले गए थे, जिसमें दिल्ली की एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के पक्ष में टेंडर पास हुआ है। 288 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सैदापुर भाऊ में राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए शासन से जून 2020 में पहली किस्त के तौर पर 20 करोड़ बजट जारी होने के बाद से स्थान परिवर्तन को लेकर नेताओं की नूरा-कुश्ती भी शुरू हो गई थी। भाजपा नेताओं का पहला दांव विफल हुआ, जिसके बाद देवस्थान सैदापुर भाऊ के महंत/सरवराहकार प्रेम गिरि महराज की ओर से 26 अगस्त 2020 को मेडिकल कॉलेज के नाम दर्ज हो चुकी जमीन पर देवस्थान का दावा करते हुए वाद दायर किया गया था। महंत ने ग्राम प्रधान सैदापुर भाऊ और डीएम को पार्टी बनाते हुए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी द्वारा 28 सितंबर 2019 को जारी आदेश को चुनौती दी थी। भूमि गाटा संख्या 754 क्षेत्रफल 7.248 हेक्टेअर (करीब 26 एकड़), गाटा संख्या 755 और गाटा संख्या 756 को देवस्थान के नाम दर्ज होना बताया गया था।
विज्ञापन

बताते चलें कि इसी विवादित गाटा संख्या 754 में 16 एकड़ जमीन पर मेडिकल कॉलेज बनना है। न्यायालय ने मामले की सुनवाई और जांच के बाद महंत का दावा फुस्स हो गया था। इसके बाद महंत ने हाईकोर्ट की शरण ली थी, जहां से भी महंत का दावा खारिज हो चुका है। इससे कई महीनों तक राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होने अड़चनें आती रहीं, लेकिन अब कोई अड़चन शेष नहीं रह गई है। लिहाजा पीडब्ल्यूडी विभाग ने टेंडर प्रक्रिया कराई, जिसमें पांच कंपनियों ने टेंडर डाले थे। सबसे कम रेट के आधार पर नई दिल्ली की एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के पक्ष में टेंडर पास हुआ है। सैदापुर भाऊ में मेडिकल कालेज का मुख्य कैंपस बनेगा, जबकि जिला अस्पताल में मेडिकल कालेज का अस्पताल बनेगा। मेडिकल कालेज के दोनों हिस्सों के निर्माण पर 288 करोड़ रुपये लागत आएगी, जिसमें से 20 करोड़ रुपये पहली किस्त जारी हो चुकी है। 24 महीने में मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, जिसके बाद कंपनी और कार्यदायी संस्था के बीच कुछ औपचारिकताएं पूर्ण की जानी हैं। इसके बाद मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। सैदापुर भाऊ में मेन कैंपस बनेगा, जिसके साथ ही जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज का अस्पताल बनाया जाएगा।
- देवेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed