फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Telchori , overloading Funke from two transformers

तेलचोरी, ओवरलोडिंग से फुंके दो ट्रांसफार्मर

Tue, 02 Jun 2015 06:39 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 02 Jun 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
शहर के छाउछ नहरिया स्थिति सिंचाई विभाग की कॉलोनी में बिजली सप्लाई के लिए लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर का वाल्व काटकर चोरों ने तेल चोरी कर लिया, जिससे यह ट्रांसफार्मर फुंक गया। वहीं आवास विकास में ओवरलोडिंग के कारण 400केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। ट्रांसफार्मरों के फुंकने से दोनों मोहल्लों की बिजली गुल हो गई, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ईदगाह के जेई आरएन मिश्रा के मुताबिक सिंचाई विभाग की कॉलोनी में इस ट्रांसफार्मर से करीब 200 घरों की बिजली जुड़ी हुई है। सोमवार रात में रोस्टरिंग के दौरान चोरों ने ट्रांसफार्मर के नीचे का वाल्व काट दिया और तेल चोरी कर फरार हो गए। बिजली सप्लाई बहाल होने पर ट्रांसफार्मर कुछ देर तक चलता रहा, लेकिन उसके बाद तेज आवाज के साथ फुंक गया। ट्रांसफार्मर फुंकने से मोहल्ले के लोगों को रात भर बिजली नहीं मिली। भीषण गर्मी के कारण लोगों को बिना बिजली काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं। वहीं नई बस्ती के जेई मनोज पुष्कर ने बताया कि आवास विकास में दो दिन पहले 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। जिसके बाद नया ट्रांसफार्मर भी सोमवार रात में फुंक गया। लोगों को बिजली सप्लाई मुहैया कराने के लिए मोबाइल ट्रॉली लगा दी है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

तीन दिन से कई गांवों की बिजली गुल
धौरहरा।
तीन दिन पहले क्षेत्र में आई आंधी के कारण बिजली लाइनें और खंभे टूट गए हैं। इससे कई गांवों की बिजली सप्लाई गुल हो गई है। ग्रामीणों ने इस समस्या से बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अब तक अधिकारियों ने लाइनों को दुरुस्त कराने की जहमत नहीं उठाई है। इससे कफारा, गुरगुट्टा, टेकीकुंडा, अभयपुर, गुलरिया, ईसानगर, हसनपुर कटौली, गुदरिया, अमेठी, बेलवा, महराजनगर सहित तमाम गांवों में अंधेरा फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed