{"_id":"66b27879c0f94398c5050729","slug":"teenagers-body-recovered-from-chowk-river-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-126479-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चौक नदी से किशोर का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चौक नदी से किशोर का शव बरामद
विज्ञापन
विलाप करते परिजन-संवाद
विज्ञापन
फूलबेहड़। शारदानगर में पटना पुल के नाले में मगरमच्छ के हमले में जान गंवाने वाले किशोर का शव करीब 17 घंटे बाद घटनास्थल से करीब एक किमी दूर बरामद हुआ।
गांव टिप्पनपुरवा निवासी सुभाष कुमार (13) पुत्र हुकुमचंद्र सोमवार देर शाम करीब सात बजे भैंसों को नहलाने के लिए चौका नदी के पास गया था। इसी दौरान पटना पुल के नीचे मौजूद मगरमच्छ ने सुभाष पर हमला कर दिया और उसे नदी में खींच ले गया। चीख पुकार की आवाज पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शारदानगर पुलिस ने गोता खोर और ग्रामीणों से तलाश कराई लेकिन अंधेरा होने की वजह से कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार को घटना स्थल से एक किमी दूर गुलरीपुरवा के पास क्षत-विक्षत हालत में शव बरामद हुआ है। शारदा नगर थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
कुत्ते को खींच ले गया मगरमच्छ
मझगईं। ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के मझरा बाजार पुरवा में शराब भट्ठी के पास सड़क किनारे बैठे कुत्ते को मगरमच्छ खींच ले गया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर रेंजर व फॉरेस्ट गार्ड मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा है। रेंजर ने तालाब किनारे बसे ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। पानी ज्यादा होने के कारण मगरमच्छ को पकड़ना आसान नहीं है। संवाद