{"_id":"61c8b64eeb0035345f30d1d2","slug":"teenager-who-went-missing-from-ludhiana-was-found-in-mailani-after-five-days-lakhimpur-news-bly4705004114","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरीः लुधियाना से लापता हुआ किशोर पांच दिन बाद मैलानी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरीः लुधियाना से लापता हुआ किशोर पांच दिन बाद मैलानी में मिला
विज्ञापन
परिवारवालों और भाजपा नेता संग किशोर।
पोते को सकुशल देखकर खूब रोईं उसकी दादी
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। लुधियाना से बुधवार को लापता एक किशोर रविवार को मैलानी में मिल गया। घर ले जाने के लिए पहुंचीं उसकी दादी अपने पोते को देखकर खूब रोईं। उधर, घरवालों ने किशोर के अपहरण की कहानी को पुलिस को गलत बताया है।
शनिवार की शाम करीब पांच बजे सलावत नगर स्थित अनुज की दुकान पर एक किशोर पहुंचा और उसने खुद को अपहृत होने की बात बताते हुए अपने घर फोन करने को कहा। पूरी जानकारी कर अनुज ने उसके घर फोन किया तो पता चला कि किशोर बुधवार से लुधियाना स्थित अपने घर से लापता है। इसकी सूचना अनुज ने भाजपा नेता युवा व्यवसायी भवानी शंकर माहेश्वरी बंटी को दी। बंटी ने पूरी बात पुलिस को बताई। पुलिस ने बंटी से किशोर को रात में अपने घर ठहराने और किशोर के घरवालों को बुलाने को कहा। बंटी ने किशोर के घरवालों को सूचना देकर यहां बुलवाया। किशोर के परिजन रविवार की सुबह लुधियाना से यहां पहुंचे।
मूलरूप से बिहार के सारण जिला निवासी रामबाबू गिरि, श्याम बाबू गिरि और लाल बाबू गिरि लुधियाना में रहकर मजदूरी करते हैं। श्याम बाबू गिरि का 16 वर्षीय पुत्र जीतू कुमार गिरि बिहार से अपनी 90 वर्षीया दादी के साथ कुछ दिनों पहले लुधियाना आया था। ताऊ रामबाबू गिरि ने बताया कि 22 दिसंबर को जीतू अचानक दोपहर में गायब हो गया। मोबाइल मिलाने पर उसका नंबर भी नहीं मिला। यहां अपने पोते को सकुशल देख बुजुर्ग दादी उससे लिपटकर खूब रोईं।
विज्ञापन
उधर, पुलिस को किशोर ने बताया कि स्कार्पियो सवार तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था और शनिवार को उसे खुटार-गोला रोड टेढ़वा पिकेट के पास छोड़ गए, लेकिन उसके परिवारवाले इसे मनगढ़ंत कहानी बता रहे हैं। उनका कहना था कि जीतू इससे पहले भी बिना बताए घर छोड़कर जा चुका है। तब मोबाइल लोकेशन के सहारे पुलिस उस तक पहुंच गई थी।