फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager recovered from Shahjahanpur, case registered against lover

Lakhimpur Kheri News: किशोरी शाहजहांपुर से बरामद, प्रेमी पर मुकदमा दर्ज

Tue, 30 Jan 2024 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Teenager recovered from Shahjahanpur, case registered against lover
फरधान। बीते 10 दिन से लापता फरधान के एक गांव निवासी किशोरी को पुलिस ने शाहजहांपुर से बरामद कर लिया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके प्रेमी पर मुकदमा दर्ज किया है। पूरे मामले में सहयोग करने वाली तीन महिलाओं को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय लड़की 10 दिन पहले घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। कुछ दिन खोजबीन के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोरी को रविवार की देर शाम शाहजहांपुर से बरामद कर लिया। जबकि गनेशपुर गांव निवासी आरोपी धीरज को हिरासत में लिया गया है। थानाध्यक्ष कौशल किशोर ने बताया जांच में पता चला है कि किशोरी गनेशपुर गांव निवासी युवक से फोन पर बात करती थी।
विज्ञापन

दोनों हरिद्वार भागने की फिराक में थे। लड़की के हरिद्वार जाने के बाद उसका प्रेमी पीछे से हरिद्वार पहुंचने की तैयारी में था। लड़की को बरामद कर लिया गया है। पिता की तहरीर पर आरोपी युवक धीरज कुमार पर बहला-फुसला कर लड़की ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं सहयोग करने के आरोप में मेसर जहां, किस्मत जहां और कमला देवी सहित तीन महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गांव से ही हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed