{"_id":"637a6a04c5a0a92dae787afe","slug":"teenager-gang-raped-in-gym-two-accused-in-custody-lakhimpur-news-bly504418614","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम में दरिंदगी: किशोरी को घर से अगवाकर दरिदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बनाया वीडियो, यहीं न रुके आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम में दरिंदगी: किशोरी को घर से अगवाकर दरिदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बनाया वीडियो, यहीं न रुके आरोपी
Sun, 20 Nov 2022 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:50 PM IST
सार
पीड़िता किशोरी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 18 नवंबर 2022 की रात करीब एक बजे कमरे से निकलकर शौचालय जाने लगी तो घात लगाकर बैठे कस्बे के ही दो युवक उसका मुंह दबाकर जबरन बाजार स्थित अपने जिम की दुकान पर उठा लाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के सिंगाही कस्बे में एक किशोरी को उसके घर से जबरन अगवाकर जिम में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की घटना का वीडियो बनाकर आरोपियों ने ब्लैकमेल करना शुरू किया तो किशोरी ने परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घटना की तहरीर सिंगाही पुलिस को दी गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पीड़िता का बयान दर्ज किया है।
विज्ञापन
पीड़िता किशोरी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 18 नवंबर 2022 की रात करीब एक बजे कमरे से निकलकर शौचालय जाने लगी तो घात लगाकर बैठे कस्बे के ही दो युवक उसका मुंह दबाकर जबरन बाजार स्थित अपने जिम की दुकान पर उठा लाए। जहां पर बारी-बारी से दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी वीडियो भी बनाते रहे। इसके बाद दोनों आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल करने लगे।
विज्ञापन
परेशान किशोरी ने घटना की जानकारी रविवार को अपने घरवालों को दी। इसके बाद परिजन तहरीर लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस के हाथपांव फूल गए। जानकारी मिलते सीओ संजय नाथ तिवारी थाने पहुंच गए, जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों अंश और राहुल को रविवार को ही हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित परिजन की ओर से तहरीर मिल गई। मामले की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। - संजय नाथ तिवारी, सीओ निघासन