{"_id":"69ab1a4476caa49c0b0ee0fd","slug":"teenager-drowns-while-bathing-in-sharda-river-cousin-survives-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-169736-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी में नहाते समय किशोर डूबा, मौसेरे भाई की बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी में नहाते समय किशोर डूबा, मौसेरे भाई की बची जान
Fri, 06 Mar 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
फूलबेहड़ में शारदा नदी में किशोर को तलाश करती एसडीआरएफ की टीम। संवाद
महेवागंज/फूलबेहड़। सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी 16 वर्षीय अजय उर्फ राजन बृहस्पतिवार शाम शारदा नदी में नहाते समय डूब गया, जबकि उसके साथ गए मौसेरे भाई राज कश्यप को नाविकों और ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया।
घटना फूलबेहड़ के पचपेड़ी घाट पैंटून पुल के पास की है। देर शाम तक गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम किशोर की तलाश में जुटी रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस के मुताबिक, अजय उर्फ राजन अपने हमउम्र मौसेरे भाई राज कश्यप निवासी रामनगर (शहर) के साथ बाइक से बृहस्पतिवार शाम पचपेड़ी घाट पहुंचा था। दोनों पुल के पास कुछ देर टहलने के बाद शारदा नदी में नहाने उतर गए। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूबने लगे।
यह देख दूर मौजूद नाविक और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और किसी तरह राज कश्यप को पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन अजय उर्फ राजन गहराई में डूबकर ओझल हो गया। सूचना मिलने पर फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन
रात में पता न चलने पर शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ टीम और गोताखोरों ने फिर से खोजबीन शुरू की, लेकिन देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि दो किशोर नदी में डूब गए थे। ग्रामीणों ने एक को समय रहते बचा लिया, जबकि दूसरे की तलाश गोताखोर और एसडीआरएफ टीम द्वारा की जा रही है।
-- -
युवक की तालाब में डूबने से गई जान
खीरी टाउन। गांव हरदासपुर में पूरब ग्राम प्रधान वकील के बाग के पास शुक्रवार सुबह तालाब पर 42 वर्षीय विनोद सुबह शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और उसकी तालाब में डूबने से मौत हो गई। संवाद