फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   teenage girl commits suicide after her objectionable video going viral in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से आहत किशोरी ने दी जान, सड़क पर उतरे बजरंग दल के कार्यकर्ता

Fri, 03 Nov 2023 01:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Nov 2023 01:22 PM IST
सार

आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से आहत किशोरी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नाराज परिजनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कस्बे की प्रमुख सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
teenage girl commits suicide after her objectionable video going viral in lakhimpur kheri
सड़क पर जुटे बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर कस्बे में बृहस्पतिवार को 17 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर लटका मिला। बताया गया है कि किशोरी आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से आहत थी। मृतका की मां ने कस्बे के ही दूसरे समुदाय के युवक पर वीडियो वायरल करने और शिकायत पर पिटाई करने का आरोप लगाया। किशोरी की मौत ने तूल पकड़ लिया है। घटना से गुस्साए परिजन और बजरंग दल के कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। परिजनों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास भी किया।

विज्ञापन


मृतका की मां ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी 17 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। वह दूसरी बेटी और बेटे के साथ पलिया गई थी। वह शाम करीब चार बजे घर पहुंची तो दरवाजा खुला मिला। अंदर पहुंच कर देखा तो कमरे में पंखे से बेटी का शव लटका हुआ था। महिला का आरोप है कि कस्बे के ही अन्य समुदाय के एक युवक ने कुछ दिन पूर्व बेटी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: सपा को बड़ा झटका, राष्ट्रीय महासचिव रवि वर्मा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पर पिटाई का भी आरोप 
महिला ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह पहले वह आरोपी के घर पर शिकायत करने पहुंची तो आरोपी पक्ष ने पिटाई कर भगा दिया। इसको लेकर बेटी काफी परेशान थी। थानाध्यक्ष सियाराम वर्मा ने बताया कि किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

इधर, शुक्रवार को किशोरी के परिजन और बजरंग दल के कार्यकर्ता घटना के विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। दूसरे समुदाय के युवक पर गंभीर आरोप लगाए। परिजन आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने मे जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed