फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teen's body found in embankment water

तटबंध के पानी में उतराता मिला किशोर का शव

Wed, 02 Sep 2020 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Teen's body found in embankment water
महेवागंज। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के शारदा तटबंध के बीच स्थापित खेत में चारा लेने गया 16 वर्षीय किशोर डूब गया। काफी तलाश के बाद मंगलवार सुबह बाढ़ के पानी में शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव मैनहा निवासी निवासी अवधराम (16) पुत्र पैकरमा सोमवार शाम पांच बजे तटबंध के बीच खेतों में चारा लेने गया था। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने शाम से देर रात तक खेतों और तटबंध के बीच पानी में उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह फिर से परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से खोजबीन शुरू की तो मैनहा गांव से पूरब में आधा किलोमीटर दूर सिसैया पुरवा गांव के पास उसका शव पानी में उतराता हुआ मिला। गोताखोरों ने शव बाहर निकाला। शव देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया तटबंध के अंदर बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed