{"_id":"68cb04e518f99099320f1424","slug":"teachers-got-angry-after-receiving-notice-of-absence-from-training-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-155989-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्रशिक्षण में अनुपस्थित होने का नोटिस मिलने पर भड़के अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्रशिक्षण में अनुपस्थित होने का नोटिस मिलने पर भड़के अध्यापक
Thu, 18 Sep 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिजुआ। ब्लॉक क्षेत्र में एक शिक्षक पर मास्टर ट्रेनर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मास्टर ट्रेनर अभिषेक गिरि ने सदर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना 16 सितंबर की दोपहर की है। आरोप है कि बिजुआ बीआरसी में एफएलएन प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक अभिषेक श्रीवास्तव और अनुराग अपने साथियों के साथ नशे की हालत में वहां पहुंचे। वाद-विवाद के बाद वे लखीमपुर के गोकुलपुरी स्थित मास्टर ट्रेनर अभिषेक गिरि के आवास पर पहुंच गए। आरोपियों ने गाली-गलौज की और मारपीट का प्रयास किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मोहल्ले के लोगों के आ जाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। बाद में फोन कर दो दिन के अंदर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के पास धमकी की कॉल रिकॉर्डिंग है। शिकायत में बताया गया है कि कुछ अज्ञात लोग उनके घर की रेकी कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह विवाद एफएलएन प्रशिक्षण में अनुपस्थिति के कारण शुरू हुआ। 15 सितंबर को आयोजित अंतिम बैच के प्रशिक्षण में 100 प्रतिभागियों को शामिल होना था। अधिकारियों के अनुश्रवण में कुछ शिक्षक और शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी बिजुआ नागेंद्र चौधरी ने अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
आरोपी शिक्षक अभिषेक श्रीवास्तव बिजुआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पिपरिया धनी में सहायक अध्यापक हैं। पहले भी इनके द्वारा सीनियर अध्यापक को हटाने के लिए एक फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगने का मामला सामने आया था। खंड शिक्षा अधिकारी बिजुआ नागेंद्र चौधरी ने चेतावनी दी है कि समय पर स्पष्टीकरण न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।