फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teachers arrived to improve the arrangements in council schools

Lakhimpur Kheri News: परिषदीय स्कूलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पहुंचे शिक्षक

Wed, 26 Jun 2024 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Teachers arrived to improve the arrangements in council schools
लखीमपुर खीरी। 3106 परिषदीय विद्यालय मंगलवार को खुल गए। मौजूद शिक्षक स्कूल परिसर की साफ-सफाई से लेकर साज-सज्जा की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन

शिक्षक सुबह साढ़े सात बजे से निर्धारित समय डेढ़ बजे तक उपस्थित रहकर कामकाज निपटाते रहे। 28 को बच्चों को बुलाया गया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि शिक्षकों को स्कूल में फैली अव्यवस्थाओं को तीन दिनों के अंदर दुरुस्त कराना होगा। इतना ही नहीं बच्चों का स्कूल में मन लगे, इसको लेकर परिसर को गुब्बारों से सजाया जाएगा।

बच्चों के लिए 28 से लेकर 30 जून तक स्कूल महज ढाई घंटे के लिए ही खुलेगा। अमूमन मिड डे मील मीनू के हिसाब से परोसा जाता है, लेकिन स्कूल में बच्चों को लुभाने के लिए 28 को हलवा-खीर परोसी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed