{"_id":"26bc7078dd91d828c1347846f4cb8fff","slug":"teachers-appointment-laters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन स्नातक परीक्षा में 68 परीक्षार्थी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन स्नातक परीक्षा में 68 परीक्षार्थी गैरहाजिर
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 03 Mar 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षत्रपति शाहूजी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय की सोमवार से शुरू हुई परीक्षाएं दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण ढंग से हुईं। मंगलवार को बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय और तृतीय वर्ष के समाजशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
आदर्श जनता महाविद्यालय देवकली के प्राचार्य डॉ. हरवंश शर्मा ने बताया कि प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष के 12, दूसरी पाली में बीए तृतीय वर्ष के चार और तीसरी पाली में हुई बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा में दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरे दिन भी यहां कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षाएं शांतिपूर्वक हुईं।
पलियाकलां। राजकीय महाविद्यालय में चल रही स्नातक परीक्षा के दूसरे दिन भी बीए की तीनों कक्षाओं में करीब 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण रही और कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली में समाज शास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र परीक्षा हुई जिसमें 1156 परीक्षार्थियों में से 36 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में बीए तृतीय वर्ष के 805 परीक्षार्थियों में 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और तृतीय पाली में बीए द्वितीय वर्ष की समाज शास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र परीक्षा में 1078 परीक्षार्थियों में से सात अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण रही और शाम चार बजे तक यहां कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
महेवागंज। उस्मानी डिग्री कॉलेज में मंगलवार को समाज शास्त्र की परीक्षा में सैकड़ाें परीक्षार्थी शामिल हुए। तीनों पालियों में एक हजार से ऊपर छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे। प्राचार्य बीके शुक्ला ने बताया कि प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष के 477 और द्वितीय पाली में बीए तृतीय वर्ष के 218 जबकि तीसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों ने समाज शास्त्र की परीक्षा दी। प्राचार्य ने नकल विहीन परीक्षा संपन्न होने का भी दावा किया।