Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teacher wife name appears twice in voter list in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: मतदाता सूची में शिक्षक की पत्नी का दो जगह नाम, दूसरी जगह फोटो भी किसी और का

Sun, 29 Nov 2026 03:05 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 29 Nov 2026 03:05 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के मोहल्ला मिश्राना बूथ पर रविवार को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान गड़बड़ियां सामने आईं। शिक्षक गजेंद्र सिंह ने सूची में पत्नी का नाम दो जगह दर्ज होने पर आपत्ति जताई। अन्य लोगों ने भी सूची में कई खामियां होने की बात कही।

विज्ञापन
Teacher wife name appears twice in voter list in Lakhimpur kheri
मतदाता सूची में सुधार कराने पहुंचे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को शहर के मोहल्ला मिश्राना स्थित बूथ पर मतदाता सूची में संशोधन और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया चली। इस दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ियों के मामले भी सामने आए।

विज्ञापन




मोहल्ला मिश्राना के शिक्षक गजेंद्र सिंह ने मतदाता सूची में अपनी पत्नी का नाम दो जगह दर्ज होने पर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि एक स्थान पर पत्नी का नाम और फोटो सही है, जबकि दूसरी जगह नाम गलत दर्ज है और फोटो भी किसी अन्य व्यक्ति का लगा हुआ है। इसे हटवाने के लिए वह कई बार आपत्ति दर्ज करा चुके हैं, लेकिन अब तक सुधार नहीं हुआ। रविवार को उन्होंने फिर से आपत्ति दर्ज कराई। 
विज्ञापन


वहीं, बूथ पर पहुंचे अमित मिश्रा ने भी मतदाता सूची में कई खामियां होने की बात कही। उन्होंने कहा कि सूची की त्रुटियों को दुरुस्त कराया जाना जरूरी है, ताकि किसी मतदाता को परेशानी न हो। अभियान के दौरान बूथ पर नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 जमा किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में मतदाता पहचानपत्र (वोटर आईडी) भी वितरित किए गए। एडीएम बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया मतदाता सूची में जो भी खामियां हैं, उनको दुरुस्त कराने के फॉर्म 8 भरे जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि मतदाता सूची देखें और गड़बड़ी पर फार्म जरूर भरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed