फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teacher suspended for molesting girl students

Lakhimpur Kheri News: छात्राओं से छेड़खानी करने वाला शिक्षक निलंबित

Fri, 27 Feb 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for molesting girl students
पलियाकलां। ब्लॉक पलिया के कंपोजिट विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक सुनील कुमार सिंह पर अपनी ही छात्राओं के साथ अश्लीलता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में विभागीय कार्रवाई की गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले में अभिभावकों ने चंदनचौकी पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं समेत पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी, लेकिन वह अभी तक पकड़ में नहीं आया है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि तलाश जारी है और आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी रमन सिंह ने विद्यालय पहुंचकर स्थलीय जांच की। कक्षा छह, सात और आठ की छात्राओं ने बयान में कहा कि शिक्षक सुनील कुमार उन्हें अश्लील तस्वीरें दिखाता, गंदी नजरों से देखता और शायरी सुनाता था। वह काॅपी चेक करने के बहाने छात्राओं के साथ बैड टच जैसी हरकतें करता और विरोध करने पर उन्हें पीटता था। छात्राओं ने बताया कि शिक्षक किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने मामले में अनभिज्ञता जताई है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने पत्र जारी कर मामले की पुष्टि की और बताया कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई।

------------
विभागीय जांच भी शुरू
बीएसए ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी धौरहरा आशीष कुमार पांडे और जिला समन्वयक माला श्रीवास्तव को संयुक्त रूप से जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों को जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed