फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Target of mass marriage allocated block wise

Lakhimpur Kheri News: ब्लाॅक व निकाय वार आवंटित किया सामूहिक विवाह का लक्ष्य

Sat, 03 Aug 2024 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Target of mass marriage allocated block wise
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शासन ने इस बार जनपद को 1791 गरीब बेटियों का विवाह कराने का लक्ष्य दिया है। जिला प्रशासन ने ब्लाॅक व नगर निकाय वार लक्ष्य आवंटित कर दिया है। नवंबर में विवाह होंगे। इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

लखीमपुर, गोला, मोहम्मदी, पलिया ब्लाॅक को 100-100 विवाह कराने का लक्ष्य मिला है। वहीं बेहजम, नकहा, फूलबेहड़, बिजुआ, बांकेगंज, पसगवां, मितौली, धौरहरा, रमियाबेहड़, ईसानगर और निघासन को 110-110 विवाह कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा लखीमपुर, गोला, मोहम्मदी और पलिया नगर पालिका को 25-25 और खीरी टाउन, मैलानी, बरवर, धौरहरा, सिंगाही, निघासन, भीरा को नगर पंचायत 10-10 विवाह कराने का लक्ष्य जिला प्रशासन की ओर से तय किया गया है। प्रत्येक विवाह के लिए सरकार की ओर से 51 हजार रुपये का बजट तय है। इसमें 35 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में, 10 हजार रुपये का जरूरी सामान और छह हजार रुपये व्यवस्था में खर्च किए जाने हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह कराने का लक्ष्य ब्लाॅक व निकाय वार आवंटित कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed