{"_id":"668080436001e19d02089ea4","slug":"tar-laden-truck-collides-with-tree-due-to-brake-failure-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-123505-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ब्रेक फेल होने से पेड़ से टकराया तारकोल भरा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ब्रेक फेल होने से पेड़ से टकराया तारकोल भरा ट्रक
विज्ञापन
भीखमपुर। ब्रेक फेल हो जाने से तारकोल भरा ट्रक कस्बे के चौराहे के पास पेड़ से टकरा गया। इससे पेड़ के पास रखा खोखा टूट गया।
शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे मोहम्मदी की ओर से आ रहा तारकोल भरा एक ट्रक कस्बे के चौराहे पर पहुंचते ही आर्यावर्त बैंक के सामने पाकड़ के पेड़ से जा टकराया। पेड़ से टकराते ही पास में रखा खोखा भी टूट गया। खोखे के अंदर मौजूद कस्बा निवासी शानू बाल-बाल बच गया। चालक भी हादसे में बाल-बाल बचा। ग्रामीणों ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया।
चालक आरिफ निवासी थाना भीरा ने बताया 31 टन तारकोल ट्रक में भरा हुआ था। इसे लेकर मथुरा से रूपईडीहा जा रहे थे। ब्रेक फेल होने से हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची मितौली पुलिस ने दुकानदार का खोखा टूटने का मुआवजा दिलाने की बात पर समझौता करा दिया। संवाद