फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Take immediate action against those who create disruptions in elections

Lakhimpur Kheri News: चुनाव में व्यवधान पैदा करने वालों पर तुरंत करें कार्रवाई

Tue, 02 May 2023 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Take immediate action against those who create disruptions in elections
- चुनाव को लेकर डीएम और एसपी ने दिए पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। नगर निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान होना है। इसके लिए मंगलवार को चुुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को डीएम और एसपी ने जरूरी दिशा निर्देश दिए।
डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह और एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस लाइन परिसर में चुनाव ड्यूटी में लगे सभी जोनल, सेक्टर पुलिस अधिकारी, नागरिक पुलिस और होमगार्ड के अधिकारी व कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। मतदान के दिन पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को चुनाव आयोग की गाइड लाइन में निर्धारित अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मतदान के समय किसी प्रकार की घटना होने की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें। साथ ही तत्काल ही मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई करें। वहीं एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि मतदान के दौरान अराजक तत्व चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं। इसको लेकर सभी पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहना होगा। उन्होंने किसी प्रकार की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल मौके पर पहुंच कर मामले को निस्तारित करते हुए चुनाव सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। कहा किसी भी हाल में मतदान प्रक्रिया बाधित नहीं होनी चाहिए। ब्रीफिंग के दौरान एएसपी के अलावा सभी सीओ सहित कई थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed