{"_id":"63124938d7ac31414847d9fc","slug":"take-care-of-yourself-dengue-malaria-spreading-lakhimpur-news-bly496289561","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना ध्यान रखें...फैल रहा डेंगू-मलेरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना ध्यान रखें...फैल रहा डेंगू-मलेरिया
विज्ञापन
चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चे।
बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक संक्रामक बुखार की चपेट में
चिल्ड्रेन वार्ड से लेकर महिला और पुरुष वार्ड हैं फुल
अब तक डेंगू के आठ, मलेरिया के 47 मरीज मिले
बुखार से चार बच्चों समेत 15 लोगों की हो चुकी है मौत
लखीमपुर खीरी। बारिश के संक्रामक रोगों की बाढ़ आ गई है। डेंगू, मलेरिया के लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिले में अब तक डेंगू के आठ, मलेरिया के 47, जेई का एक, एईएस के छह, स्क्रब टायफस के चार मरीज मिले हैं, जबकि चार बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, साथ ही मलेरिया भी फैल रहा है। शुक्रवार को ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे एक युवक को डॉक्टर ने पैथालॉजी में जांच कराने के लिए भेजा, वहां पर एलाइजा जांच में युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है।मैगलगंज क्षेत्र में भी एक मलेरिया का मरीज मिला है। अब तक जिले में 47 बुखार के मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें अगस्त में सबसे ज्यादा 36 संक्रमित मिले हैं। इसमें मोहम्मदी क्षेत्र में मिले मलेरिया रोगियों की संख्या 29 है। सीएचसी मोहम्मदी और पसगवां क्षेत्र के कई गांवों में काफी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं। पिछले एक माह में बुखार से पीड़ित चार बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
बुखार के मरीजों से एमसीएच विंग के सभी वार्ड हुए फुल
ओयल। एमसीएच ओयल स्थित जिला अस्पताल में इन दिनों बुखार के मरीजों की बढ़ी संख्या के चलते चिल्ड्रेन वार्ड समेत लगभग सभी वार्ड फुल हो चुके हैं। डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल में अब बेडों की संख्या भी कम पड़ गई है।
विज्ञापन
एमसीएच के द्वितीय तल पर स्थित चिल्ड्रेन वार्ड में 14 बेड में 13 पर मरीज भर्ती हैं, जिसमें गुफरान (1.5) पुत्र सलीम निवासी जमईपुर थाना हैदराबाद, अनन्या तिवारी(9) पुत्री सुधीर कुमार निवासी काशीनगर लखीमपुर, माही वर्मा (10) पुत्री ब्रजेश चंद्र वर्मा निवासी पहाड़ापुर खीरी, खुशनवाज (6) पुत्र इसहाक निवासी पलिया, संध्या(9) पुत्री अवधेश निवासी सत्तूपुर निघासन, सुरैया (9) पुत्री असफाक निवासी संसारपुर, जोगेंद्र (1.5) पुत्र विजय कुमार निवासी कबीरपुर, निधी (4) पुत्री विक्रम निवासी खैजा फूलबेहड़ भर्ती हैं, जिसमें दो बच्चों गुफरान और संध्या की हालत नाजुक बनी हुई है। इसके अलावा महिला व पुरुष मेडिकल वार्ड में 64 तथा 16 बेड की अलग से व्यवस्था की गई है, जिसमें सभी बेडों पर मरीज मौजूद है।