फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tahir XI defeated Sameer XI and made it to the finals

Lakhimpur Kheri News: ताहिर इलेवन ने समीर इलेवन को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Fri, 23 May 2025 10:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Tahir XI defeated Sameer XI and made it to the finals
मैदान में खेलते खिलाड़ी।संवाद
निघासन। लोधपुरवा के खेल मैदान पर चल रहे डॉ. मोहम्मद हसन नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल में ताहिर इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समीर इलेवन को 46 रनों से पराजित कर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ताहिर इलेवन की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 91 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन समीर इलेवन के गेंदबाजों ने बीच-बीच में विकेट चटकाकर मुकाबले को संतुलित बनाए रखा। बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी समीर इलेवन की शुरुआत खराब रही और एक के बाद एक बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौटते गए। इस तरह ताहिर इलेवन की धारदार गेंदबाजी के सामने समीर इलेवन की पूरी टीम महज 45 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

ताहिर इलेवन की ओर से सत्यम और सलीम ने दो-दो विकेट झटके, जबकि अजय मिश्रा ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट लिए और नौ रन भी बनाए। उनको मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed