फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Swearing-in of newly elected executive of Bar Association

बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ शपथग्रहण

Sun, 03 Apr 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Swearing-in of newly elected executive of Bar Association
सिविल बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद विधायक और अन्य।
एक वकील अपने मुवक्किलों में कोई भेदभाव नहीं करता : अवस्थी
विज्ञापन

मोहम्मदी। सिविल बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सदस्य अखिलेश कुमार अवस्थी व विशिष्ट अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी अवधेश चंद्र दीक्षित ने अध्यक्ष महामंत्री सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अखिलेश अवस्थी ने कहा कि वकालत व्यवसाय नहीं सामाजिक सेवा है। एक वकील अपने मुवक्किलों में कोई भेदभाव नहीं करता। उन्होंने कहा कि इतिहास है कि सामाजिक परिवर्तन के लिए हमेशा अधिवक्ताओं ने ही आगे आकर नेतृत्व किया है। अधिवक्ता अपनी गरिमा को बनाए रखें और हड़ताल को अंतिम विकल्प के रूप में इस्तेमाल करें। विशिष्ट अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वह विधायक बाद में बने हैं पहले से ही अधिवक्ता रहे हैं। अधिवक्ता का कार्य बहुत मेहनत का कार्य है। अधिवक्ता ही समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है। समारोह को एसडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख महेंद्र कुमार बाजपेई आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष संदीप महरोत्रा, अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ गुप्ता, सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष छोटे लाल शर्मा, रामखिलावन मिश्रा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष विवेक कुमार शुक्ला, महामंत्री सुरेश वर्मा, मानस त्रिवेदी, बीपी सिंह, गोविंद खरे आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed