{"_id":"01e5f38299cbdb9d84fc77539e79f2dd","slug":"swain-flu-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से बचाव को बाड़े में रखे जाएंगे सुअर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से बचाव को बाड़े में रखे जाएंगे सुअर
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 03 Mar 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर एहतियात बरतते हुए छुट्टा घूम रहे सभी सुअरों को एक बाड़े में रखने को लेकर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। सुअर आवारा न घूम सकें, इसके लिए मोहल्ला बरखेरवा में मरघट के पास सुअर बाड़ा बनाया जा रहा है। साथ ही सभी पालकों से सुअरों को बांध कर रखने की हिदायत दी गई है।
नगर पालिका के आंकड़ों के मुताबिक पूरे शहर में 30 सुअर पालक हैं, जिनके पास करीब 250 से अधिक सुअर हैं। स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर नगर पालिका की ओर से पूर्व में ही सुअर पालकों को नोटिस जारी कर उनका चालान किया जा चुका है। अधिशासी अधिकारी मृत्युंजय यादव का कहना है कि शहर में सुअर छुट्टा न घूम सकें, इसके लिए वार्डों के सफाई नायकों को निगरानी रखने को कहा गया है। ईओ ने बताया कि सुअरों को एक जगह पर शिफ्ट करने के लिए बरखेरवा में मरघट के पास एक बाड़ा बनाया जा रहा है, जिसमें सभी सुअरों को बाड़े के अंदर रखा जाएगा। नगर पालिका शहर में उन जगहों को भी चिह्नित कर रही है, जहां पर अधिकतर सुअर देखे जाते हैं।