फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   suting complete

डाकू रामकिशन फिल्म की शूटिंग पूरी हुई

Sun, 02 Aug 2015 11:32 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Sun, 02 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
suting complete
फिल्म डाकू रामकिशन की शूटिंग पूरी हो गई है और पूरी यूनिट ने क्षेत्रीय लोगों के सहयोग और उनके प्यार के लिए धन्यवाद देते हुए उन्हें बाय-बाय कर दिया। फिल्म दीपावली पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

डाकू रामकिशन की जिंदगी पर वीपीएस फिल्म द्वारा फिल्म का निर्माण किया जा रहा था। इसके नायक शंकर साहनी थे। फिल्म करीब डेढ़ साल से बन रही थी। पलिया के ग्राम नौरंगपुर, पटिहन आदि जगहों पर फिल्म को दशकों पुराने दृश्यों के लिए बेहतर लोकेशन मिली थी। पिछले करीब एक महीने से पूरी यूनिट फिल्म को अंतिम रुप देने में लगी थी। शनिवार को आखिरी शेड्यूल भी समाप्त हो गया। फिल्म यूनिट ने क्षेत्रीय लोगों के सहयोग और उनके प्यार के लिए धन्यवाद कहा। नायिका पलक तिवारी जो इससे पहले भी कई भोजपुरी फिल्म कर चुकी हैं उन्होंने बताया कि उन्हें यहां शूटिंग करने में मजा आया। इसके अलावा मुकेश शर्मा, वीरेंद्र कुमार, वीके उपाध्याय, रिंकू सिंह, अरविंद, हरकेश यादव आदि की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। अंतिम शेड्यूल पूरा करने के बाद पूरी टीम मुंबई रवाना हो गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed