फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sushant of Vidya Niketan got selected in ISRO

Lakhimpur Kheri News: विद्या निकेतन के सुशांत का इसरो में चयन

Thu, 22 May 2025 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sushant of Vidya Niketan got selected in ISRO
सुशांत सिंह। स्रोत विद्यालय
गोला गोकर्णनाथ। विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के छात्र सुशांत सिंह ने इसरो द्वारा आयोजित वैज्ञानिक भर्ती परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कॉलेज के पुरातन छात्र रहे सुशांत सिंह ने 21 अप्रैल को विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र तिरुवनंतपुरम में पदभार ग्रहण किया है। मेधावी छात्र सुशांत सिंह कक्षा 9 से इंटरमीडिएट तक कॉलेज के नियमित छात्र रहे। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2016 में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने वर्ष 2021 में बीएससी दिल्ली यूनिवर्सिटी से उत्तीर्ण की। वर्ष 2023 में आईआईटी बॉम्बे से केमिस्ट्री में एमएससी की उपाधि प्राप्त की। सुशांत सिंह संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भू वैज्ञानिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। पिता गिरेंद्र पाल सिंह राठौर कृषक व माता मंजू सिंह शिक्षामित्र हैं। विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी व बालिका विभाग की प्राचार्या मधु त्रिपाठी ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर छात्र को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed