फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Survey started for prevention of filariasis, seven patients found among five thousand children

Lakhimpur Kheri News: फाइलेरिया से बचाव के लिए सर्वे शुरू पांच हजार बच्चों में सात रोगी मिले

Sat, 24 May 2025 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Survey started for prevention of filariasis, seven patients found among five thousand children
शाहजहांपुर में फाइलेरिया की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
शाहजहांपुर। छह से सात वर्ष तक के बच्चों में फाइलेरिया रोग का पता लगाने के लिए ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे में करीब पांच हजार बच्चों की जांच की गई है। इसमें अभी तक फाइलेरिया रोग से पीड़ित सात बच्चे मिले हैं। उनका उपचार शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में फाइलेरिया के प्रसार की स्थिति को देखने के लिए 11 विकासखंडों में सर्वे को शुरू किया गया था। 15 मई से 30 मई के मध्य क्यू-फैट किट के माध्यम से 6 से 7 वर्ष की आयु के बच्चों के बीच संचालित सर्वे में 22 टीमों को लगाया है। अभी तक 5067 बच्चों की जांच की गई।
विज्ञापन

चिह्नित गांवों में कैंप लगाकर मरीज तलाशे जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि कोई बच्चा पॉजिटिव मिलने पर तुरंत उपचार शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। गांव में नियमित रूप से कैंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि अभी तक सात बच्चों में फाइलेरिया का रोग मिल चुका है। उन्हें 12 दिन की दवा देकर उपचार शुरू कर दिया है। तीन चरणों में सर्वे किया जाएगा। तीनों में उत्तीर्ण होने पर क्षेत्र को फाइलेरिया मुक्त घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed