{"_id":"6616eae397793307e50503bc","slug":"survey-of-chhoti-kashi-corridor-completed-construction-will-be-done-after-elections-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-117705-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छोटी काशी कॉरिडोर का सर्वे पूरा, चुनाव बाद होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छोटी काशी कॉरिडोर का सर्वे पूरा, चुनाव बाद होगा निर्माण
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी कॉरिडोर निर्माण की उम्मीदें बढ़ गई हैं। लखनऊ से आई टीम ने बुधवार को निरीक्षण कर अंतिम सर्वे भी पूरा कर लिया है। लोकसभा चुनाव के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
बुधवार की दोपहर चीफ आर्किटेक्ट उत्कर्ष शक्ला, छाया, पर्यटन सूचना अधिकारी सूचित चौधरी, कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के एपीएम संदीप वर्मा, जेई राकेश वर्मा, सौरभ कुमार, सर्वेयर भानु प्रताप, अमित आदि ने कॉरिडोर निर्माण को कई घंटे तक गोला गोकर्णनाथ मंदिर परिसर में निरीक्षण किया। मशीन से सर्वे करते हुए निशान लगाए गए।
आर्किटेक्ट उत्कर्ष शुक्ला ने विधायक अमन गिरि को कॉरिडोर का संभावित नक्शा दिखाते हुए संक्षिप्त में पूरे कॉरिडोर की रूपरेखा बताई। बताया कि प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य तीन भागों में बांटा गया है। जिसमें कॉरिडोर परिक्षेत्र में बिजली लाइन अंडरग्राउंड रहेगी। कॉरिडोर परिक्षेत्र में पांच द्वारा होंगे। प्रवेश द्वार स्टेशन रोड से रहेगा। कॉरिडोर निर्माण में गोकर्ण तीर्थ के जल का ट्रीटमेंट, सौंदर्यीकरण, लाइटिंग, मार्गों का चौड़ीकरण, कानपुर और पीलीभीत धर्मशाला में शौचालय, कैंटीन निर्माण आदि कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार सर्वेश यादव, शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि, केके शुक्ला, धर्मेंद्र गिरि मोंटी, पंकज गुप्ता, भोली गिरि, राजस्व निरीक्षक कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
करीब पांच एकड़ भूमि पर बनेगा कॉरिडोर
कॉरिडोर करीब पांच एकड़ भूमि पर बनेगा। लाइट एंड साउंड सिस्टम से गोकर्ण तीर्थ को सजाया जाएगा। तीर्थ के जल को शुद्ध करने के लिए ऑक्सीडेशन प्लांट लगाया जाएगा। बाउंड्रीवाल, स्टोन पाथवे, प्रवेश द्वार, कैंटीन ब्लॉक, यात्री हाल, सीसीटीवी कैमरों से लैस कंट्रोल रूम, शौचालय, कॉरिडोर परिसर के मार्गों के चौड़ीकरण के साथ स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।