{"_id":"6a2703e232acdce87f0cfb8c","slug":"supernatural-xi-wins-with-rams-lethal-bowling-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-177055-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राम की घातक गेंदबाजी से अलौकिक इलेवन जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राम की घातक गेंदबाजी से अलौकिक इलेवन जीती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। ढखेरवा मार्ग स्थित मैदान में रविवार शाम निघासन नाइट प्रीमियर लीग का रंगारंग आगाज हो गया। उद्घाटन मैच में लखनऊ की अलौकिक इलेवन ने सिंगाही इलेवन को 34 रन से हराकर विजयी शुरुआत की।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता अंशुल दीक्षित ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर सिंगाही इलेवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अलौकिक इलेवन ने निर्धारित 12 ओवर में 105 रन बनाए। जवाब में सिंगाही इलेवन की टीम अलौकिक इलेवन के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और आठ ओवर में 71 रन पर सिमट गई। अलौकिक इलेवन की ओर से राम दीक्षित ने 2.4 ओवर में 19 रन देकर छह विकेट झटके। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रदीप गुप्ता, पिंटू कनौजिया, आशीष गुप्ता, पप्पू जोशी, राजेश चतुर्वेदी, शिवा गुप्ता और आशीष जायसवाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मैच की कमेंट्री धीरू और जय मिश्रा ने की।