फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Super King won the final match and captured the trophy

सुपर किंग ने फाइनल मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

Thu, 25 Nov 2021 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Super King won the final match and captured the trophy
जश्न मनाती विजेता टीम।
मैन ऑफ द सिरीज का खिताब सनी स्पार्टन के ऑल राउंडर आमिर इकबाल को मिला
विज्ञापन

खीरी टाउन। कस्बे के कालर ग्राउंड पर सिकंदर चैंपियंस ट्रॉफी सीजन तीन नाकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ।
मानव सेवा संस्थान द्वारा प्रायोजित खीरी स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को हुआ फाइनल मैच सनी स्पार्टन सीतापुर और खीरी सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इसमें सनी स्पार्टन सीतापुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवरों में आठ विकट पर 140 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खीरी सुपर किंग्स की टीम ने पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। इस तरह ट्रॉफी पर सुपर किंग की टीम ने कब्जा कर लिया। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच खीरी सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज हरीश रहे। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 रनों की पारी खेली। मैन ऑफ द सिरीज सनी स्पार्टन के ऑल राउंडर आमिर इकबाल रहे। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए और दो विकेट भी लिए। उन्हें पुरस्कार में एक रेफ्रीजरेटर दिया गया।
इस मैच के मुख्य अतिथि समाजसेवी मोहन बाजपेई ने विजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद और विनर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि अतुल बाजपेई और सलाउद्दीन गौरी ने रनर टीम को 21 हजार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैच में अंपायरिंग हाजी रानू व अजहर खान ने की। स्कोरिंग आलोक शर्मा और नुरुल हसन ने संयुक्त रूप से की। कमेंटरी का जिम्मा अमानत शफ़ीक़ और जावेद ने संभाला।
विज्ञापन

मैच के दौरान समाजसेवी डॉ. शफीक अहमद, इफ़्तिख़ार अली, इंडियन बैंक के ब्रांच मैनेजर सलमान अहमद, कैसर पहलवान इंटर कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर सईद गौरी, नसीमुद्दीन अंसारी आदि अतिथियों ने खिलाड़ियों और कमेटी के सदस्यों को सम्मानित किया। इस दौरान खीरी स्पोर्टिंग क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed