फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sunderkand was organized from homes to temples

Lakhimpur Kheri News: घरों से लेकर मंदिरों तक हुआ सुंदरकांड का आयोजन

Thu, 23 Jan 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sunderkand was organized from homes to temples
गोला के रोडवेज परिसर में सुंदरकांड पाठ करते कर्मचारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर जिले भर में भक्तिमयी कार्यक्रम किए गए। इस मौके पर घरों से लेकर मंदिरों तक में पूजा और सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया गया। कई जगह भंडारे और प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


गोला गोकर्णनाथ के रोडवेज डिपो परिसर में कर्मचारियों ने श्री रामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया। प्रोजेक्टर पर रामानंद सागर कृत रामायण फिल्म दिखाई गई। पंडित दिवाकर मिश्र की टीम ने सुंदरकांड पाठ किया। इस मौके पर एआरएम महेश चंद्र कमल, डिपो इंचार्ज कमलेश वर्मा, आयोजक विमलेश वर्मा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू आदि थे।
विज्ञापन


बेलरायां के रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में बुधवार को भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर में 501 दीप जलाकर ढोल-मंजीरे के साथ भजन-कीर्तन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ की पूर्व उपाध्यक्ष साधना पांडे, साधना अग्रवाल, संतोष गुप्ता और सैलजा पांडे ने देवी देवताओं के समक्ष दीपक जलाकर पूजा-अर्चना कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। समापन पर देवी देवताओं की आरती कर प्रसाद वितरण कर किया गया। इस मौके पर रेनू अग्रवाल, विशू देवी अग्रवाल, सुमन लता, मंजू श्रीवास्तव, चमेली देवी कश्यप और प्रीति कश्यप सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed