फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sunday night was the hottest in the state, Kanpur stood second

Lakhimpur Kheri News: प्रदेश में सबसे गर्म रही रविवार की रात, कानपुर दूसरे स्थान पर रहा

Mon, 31 Mar 2025 10:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Sunday night was the hottest in the state, Kanpur stood second
धूप और गर्मी से बचाव कर जाती महिला। संवाद
लखीमपुर खीरी। मार्च बीतने के साथ ही सूरज की तपिश लगातार बढ़ रही है। सूबे में रविवार की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। अन्य जिलों की अपेक्षा यहां सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर कानपुर में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार दिन में रिकॉर्ड किए गए अधिकतम तापमान की बात करें तो प्रयागराज 39.5 डिग्री सेल्सियस पहले नंबर पर सबसे गर्म रहा, जबकि खीरी में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


चैत माह की शुरुआत होते गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पारा लगातार बढ़ रहा है। दिन में हो रही तेज धूप अब लोगों को झुलसा रही है। लोग धूप से बेहाल हैं। गन्ना सहित अन्य जूस की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी बढ़ गई है। पैदल राहगीर व दो पहिया वाहन चालक धूप से बचने के लिए सिर पर गमछा व दुपट्टा ओढ़ रहे हैं। वहीं रात भी अब गर्म होने लगी है।
विज्ञापन

रविवार रात को खीरी जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार-पांच दिन में न्यूनतम तापमान तो स्थिर रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
खीरी 21

कानपुर 20
बाराबंकी 19

बस्ती 18.5
वाराणसी 18.3

हमीरपुर 18.2
झांसी 18
फतेहपुर 17.6
गाजीपुर 17.5

शाहजहांपुर 17.1


जिला :: अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
प्रयागराज 39.5

वाराणसी 38.5
गाजीपुर 38


गोरखपुर 37.6
सुल्तानपुर 37.6
फुर्सतगंज 37.6
बलिया 37.5
कानपुर 37.4

बहराइच 37.2
हमीरपुर 37.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed