फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Suhaginas Vatsasitri Puja of Akhand Good Luck

अखंड सौभाग्य को सुहागिनों ने की वटसावित्री पूजा

Thu, 25 May 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।  Updated Thu, 25 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Suhaginas Vatsasitri Puja of Akhand Good Luck
पूजा - फोटो : अमर उजाला
तने पर कच्चा धागा लपेट कर की वटवृक्ष की परिक्रमा 
विज्ञापन

मौसमी फल फूल और पकवानों से की पूजा अर्चना

पति के दीर्घायु और परिवार की सुख समृद्धि के लिए महिलाओं ने श्रद्धा के साथ वट सावित्री की पूजा की। सुहागिन महिलाओं ने सुबह से उपवास रखकर वटवृक्ष की पूजा की। कच्चा धागा लपेटते हुए वृक्ष की परिक्रमा की। अखंड सौभाग्य और पति के दीर्घायु होने की कामना की। महिलाओं ने पूरा श्रृंगार किया और पूजा के बाद पति तथा घर के बड़ों का आशीर्वाद लिया। 
वटसावित्री पूजा के लिए महिलाओं में सुबह से ही खासा उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने पकवान बनाने के बाद सोलह श्रृंगार किया और शहर के भुइफोरवानाथ मंदिर, वन विभाग कार्यालय, आगा साहब की कोठी समेत कई स्थानों पर लगे प्राचीन वटवृक्षों पर महिलाओं ने जल, दूध, मौसमी फल, फूल और पकवान अर्पित कर श्रद्धा से पूजा अर्चना की। 
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। नगर के शिव मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, मंगला देवी मंदिर, सेठानी अहाता, लखीमपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर, मिल डायवर्जन रोड संकट मोचन हनुमान मंदिर, नगर पालिका परिसर आदि स्थानों पर सुहागिनों ने वट पूजा कर पति की दीर्घायु की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। महिलाओं ने बरसाइत धूमधाम से मनाई। इस दौरान महिलाओं ने वटवृक्ष की पूजा अर्चना करके पति के दीर्घायु होने की कामना की। नगर पालिका रोड पर स्थित वटवृक्ष के पास महिलाओं की भारी भीड़ रही। पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने महिलाओं के बैठने का इंतजाम करने के साथ ही पूजास्थल की साफ-सफाई करवाई। पालिका की तरफ से पानी के टैंकर का भी इंतजाम किया गया था।
बांकेगंज। कस्बे में वट सावित्री पूजन श्रद्धा और धूमधाम से किया गया। इस मौके पर सुहागिन महिलाओं ने निर्जल व्रत धारण कर विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाओं ने वट वृक्ष में कच्चा धागा लपेट कर पति के दीर्घायु और परिवार की कामना की।
मैलानी। पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने सुबह से ही काली मंदिर और थाना परिसर में स्थित बरगद के चारों ओर धागा लपेटकर तरबूज, खरबूजा, आम आदि चढ़ाकर पति तथा परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
गुलरिया। पड़रिया तुला श्री ठाकुरजी मंदिर पर महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर वटवृक्ष की पूजा की और अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। वटवृक्ष का डंठल निगलकर व्रत का पारायण किया। यहां मेला भी लगा।
ममरी। वटसावित्री पर सुहागिनों ने ममरी, हैदराबाद, महेशपुर, परेली, कंजा, घरथनियां, अहमदनगर, धिरावां, छितौनियां, छत्तीपुर, खोखाय, झाऊपुर, अजान, मूड़ा विश्नू आदि स्थानों पर पूजित बरगद वृक्ष के तने पर धागा लपेट कर पूजन किया। वट वृक्ष की परिक्रमा कर पति के दीर्घायु और सुख समृद्धि की कामना की। 
 जंगबहादुरगंज। वट अमावस्या के मौके पर कस्बा जेबीगंज में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के दौरान राधेश्याम, साईं बाबा, गणपति बालाजी महाराज, दुर्गा जी की सजीव झांकियां सजाई गईं। सौरभ गुप्ता, धीरज गुप्ता, कुलदीप सिंह, रामखिलावन, रामहेत, अनिल चौहान, वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र, गौरव, हिमांशु, रामनिवास, अमित, निर्मल, सूरज, राजन, किशनबिहारी आदि भक्तों द्वारा व्यापारियों के सहयोग से आयोजित इस भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

पिपरिया धनी। कस्बे में वट अमावस्या पर व्यापारियों, क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्रद्धालुओं ने राहगीरों को रोककर शर्बत पिलाया। इस मौके पर निशान सिंह, बल्लू सोलंकी, उत्तम गुप्ता, अमित शर्मा, रवि सिंह, सुनील, रामबाबू, अनूप यादव, विवेक गुप्ता, सुखविंदर सिंह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed